image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

Shukra Stuti

क्या आप दांपत्य जीवन में तनाव, आर्थिक अस्थिरता या भौतिक सुखों की कमी से परेशान हैं? शुक्र स्तुति से पाएं शुक्र देव का आशीर्वाद, जिससे जीवन में प्रेम, आकर्षण और समृद्धि बढ़े – जानिए इसका पाठ और लाभ।

शुक्र स्तुति

शुक्र स्तुति, जिसे शुक्र स्तोत्र या शुक्र स्तवराज भी कहा जाता है, एक प्रसिद्ध भजन है जो शुक्र देव की महिमा का वर्णन करता है। यह स्तुति खास तौर पर शुक्रवार के दिन पढ़ी जाती है और इसे बहुत शुभ माना जाता है।

शुक्र स्तुति

शुक्रवार के दिन को ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन शुक्र ग्रह का प्रतीक होता है। शुक्र देव की पूजा करने से जीवन में आराम और सुख-सुविधाएं आसानी से मिलती हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, तो उसे अपने काम में कभी परेशानी नहीं आती। लेकिन अगर शुक्र ग्रह कमजोर या नीच स्थिति में होता है, तो उस व्यक्ति को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप धन, सुख-संपत्ति और आराम चाहते हैं, तो शुक्र देव की पूजा जरूर करें।

।।शुक्र स्तोत्र ।।

नमस्ते भार्गवश्रेष्ठ देव दानवपूजित।

वृष्टिरोधप्रकर्त्रे च वृष्टिकर्त्रे नमोनम: ।।

देवयानीपितस्तुभ्यंवेदवेदाडगपारग:।

परेण तपसा शुद्धशडकरोलोकशडकरम।।

प्राप्तोविद्यां जीवनख्यां तस्मै शुक्रात्मने नम:।

नमस्तस्मै भगवते भृगुपुत्रायवेधसे।।

तारामण्डलमध्यस्थ स्वभासा भासिताम्बर।

यस्योदये जगत्सर्वमङ्गलार्ह भवेदिह ।।

अस्तं यातेहरिष्टंस्यात्तस्मैमंगलरुपिणे।

त्रिपुरावासिनो देत्यान शिवबाणप्रपीडितान्।।

विद्या जीवयच्छुको नमस्ते भृगुनन्दन।

ययातिगुरवे तुभ्यं नमस्ते कविनन्दन।।

वलिराज्यप्रदोजीवस्तस्मै जीवात्मने नम:।

भार्गवाय नम: तुभ्यं पूर्व गौर्वाणवन्दित।।

जीवपुत्राय यो विद्यां प्रादात्तस्मै नमोनम:।

नम: शुक्राय काव्याय भृगुपुत्राय धीमहि।।

नम: कारणरूपाय नमस्ते कारणात्मने।

स्तवराजमिदं पुण्यं भार्गवस्य महात्मन:।।

य: पठेच्छ्रणुयाद्वापि लभतेवास्छितं फलम्।

पुत्रकामो लभेत्पुत्रान श्रीकामो लभेत श्रियम् ।।

राज्यकामो लभेद्राज्यं स्त्रीकाम: स्त्रियमुत्तमाम्।

भृगुवारे प्रयत्नेन पठितव्यं समाहिते ।।

अन्यवारे तु होरायां पूजयेदभृगुनन्दनम्।

रोगार्तो मुच्यते रोगाद्रयार्तो मुच्यते भयात् ।।

यद्यात्प्रार्थयते वस्तु तत्तत्प्राप्नोति सर्वदा।

प्रात: काले प्रकर्तव्या भृगुपूजा प्रयत्नत: ।।

सर्वपापविनिर्मुक्त प्राप्नुयाच्छिवसन्निधौ ।।

शुक्र स्तुति पाठ विधि

  • शुक्रवार सुबह नहा-धोकर साफ कपड़े पहनें।
  • पूजा के लिए साफ और शांत जगह चुनें।
  • पूजा की जगह सफेद या गुलाबी कपड़ा बिछाएँ।
  • दीपक, अगरबत्ती, फूल, लाल चंदन, गुड़, दूध और जल रखें।
  • हाथ में जल लेकर संकल्प लें और अपनी मनोकामना कहें।
  • दीपक जलाएं और “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र बोलें।
  • शुक्र स्तुति शांति से पढ़ें, एक या तीन बार।
  • फूल, फल, गुड़ और दूध का प्रसाद चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद शुक्र देव से आशीर्वाद मांगें।
  • पूजा के अंत मे आरती करें।
  • पूजा के बाद प्रसाद बांटें।

शुक्र स्तुति पाठ के फायदे

  • आपको जीवन में सुख और शांति मिलती है।
  • यह स्तुति करने से पैसा और अच्छी नौकरी मिलती है।
  • पूजा के प्रभाव से घर में प्यार और खुशहाली बढ़ती है।
  • आपके आपसी रिश्ते अच्छे बनते हैं।
  • मन का तनाव और चिंता कम होती है।
  • सेहत अच्छी रहती है, खासकर महिलाओं को फायदा होता है।
  • बुरे ग्रहों के प्रभाव कम होते हैं।

शुक्र स्तुति का महत्व

1. शुक्र ग्रह की पूजा

शुक्र स्तुति से शुक्र ग्रह की पूजा होती है, जो हमारे जीवन में सुख और धन लेकर आता है। जो लोग अपने जीवन में धन और संपत्ति को लाना चाहते है उन्हें भी यह पूजा करनी चाहिए।

2. अच्छे बदलाव

शुक्र स्तुति करने से हमारे जीवन में अच्छे बदलाव आते हैं और मन शांत रहता है। जब मन शांत होता है तो व्यक्ति फोकस के साथ अपने लक्ष्य पूरे कर पाता है।

3. प्रेम और सुंदरता

शुक्र देवता प्रेम, सुंदरता और सफलता देते हैं। उनकी पूजा से ये सब बढ़ता है और जीवन में खुशियां आती हैं।

4. दुख-दर्द दूर होते हैं

शुक्र स्तुति से जीवन के दुख और तकलीफ कम होती है, खासकर जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर होता है उन्हें शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए इस स्तुति का पाठ करना चाहिए।

5. सेहत और घर में खुशहाली

यह स्तुति सेहत ठीक करती है और वैवाहिक जीवन, पैसे और रिश्ते मजबूत बनाती है। आपके काम कभी अटकते नहीं है और बिना बाधा के चलते हैं।

6. रोज़ाना करने के फायदे

अगर हम रोज़ शुक्र स्तुति करें तो जीवन में खुशहाली और सफलता बनी रहती है। साथ ही मन भी शांत रहता है।

divider
Published by Sri Mandir·June 12, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.