image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

Kuber Stuti

क्या आप आर्थिक संकट, धन की कमी या वित्तीय बाधाओं से परेशान हैं? कुबेर स्तुति से पाएं धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद – जानिए इसका पाठ और चमत्कारी लाभ।

कुबेर स्तुति के बारे में

कुबेर स्तुति धन के देवता भगवान कुबेर को समर्पित है। यदि कोई भक्त श्रद्धा और विधि पूर्वक कुबेर जी की उपासना करता है तो उसे कभी धन की कमी नहीं होती। अगर आप कुबेर स्तुति के महत्व, लाभ और विधि आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पढ़िए, जहां आपको इस स्तुति से संबंधित सारी जानकारी एक स्थान पर मिल जाएगी।

क्या है कुबेर स्तुति

कुबेर स्तुति में भगवान कुबेर की महिमा का वर्णन किया गया है। कुबेर स्तुति का नियमित पाठ करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और व्यापार में वृद्धि होती है। यह स्तुति घर में सुख-समृद्धि और वैभव बनाए रखती है। कुबेर स्तुति का पाठ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और दरिद्रता का नाश करता है।

कुबेर स्तुति

कुबेर त्वं धनाधीश, गृहे ते कमला स्थिता।

तां देवीं प्रेषयाशु त्वं, मद्गृहे ते नमो नमः।।

  • हे धन के अधिपति कुबेर! आप धन के स्वामी हैं और आपके घर में लक्ष्मी जी (कमला) विराजमान हैं।
  • मैं आपसे विनती करता/करती हूँ कि कृपया मेरे द्वारी तुम्हारी पूजा से प्रसन्न होकर
  • देवी लक्ष्मी मेरे यहां हमेशा निवास करें
  • आपको बार-बार नमस्कार है।

कुबेर स्तुति पाठ विधि

कुबेर स्तुति का पाठ विधिपूर्वक करने से धन-संपत्ति बढ़ती है और जीवन में समृद्धि आती है। नियम और श्रद्धा के साथ पाठ करने से साधक पर भगवान कुबेर की विशेष कृपा बरसती है और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें।

इसके बाद स्वच्छ मन से ध्यान करें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और लकड़ी की चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान कुबेर के चित्र या मूर्ति को विराजें। भगवान को कुमकुम, पीले फूल हल्दी, चंदन, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें। इसके बाद कुबेर मंत्र ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा का जाप करें।

इसके बाद पूरी श्रद्धा से कुबेर स्तुति का पाठ करें। पाठ करते समय आसपास शांति रहे इसका ध्यान रखें और मन में किसी तरह के कोई भी नकारात्मक विचार न आने दें। पाठ करने के बाद आरती, भजन करें और भोग अर्पित करें।

अंत में भगवान कुबेर से जीवन की मंगलकामना के लिए प्रार्थना करें। ध्यान रखें किसी विशेष मुहूर्त पर पूजन करने के लिए जानकारी पंडित और विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें और फिर पूजा को विधिपूर्वक करें ताकि पूजा सही समय पर हो और अधिक प्रभावशाली सिद्ध हो।

कुबेर स्तुति पाठ के फायदे

कुबेर स्तुति का पाठ करने से भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख और समृद्धि आती है। तो आएं जानते हैं इस स्तुति के फायदे के बारे में।

सुखमय जीवन

कुबेर स्तुति का नियमित पाठ करने से भगवान कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जो जीवन को सुखमय बनाती है।

धन और समृद्धि में वृद्धि

इस स्तुति के पाठ से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

आर्थिक तंगी से मुक्ति

कुबेर स्तुति का जाप आर्थिक परेशानियों और तंगी को दूर करता है।

व्यापार और कार्य में सफलता

इसका पाठ करने से व्यापार में सफलता मिलती है और नए कार्य आसानी से पूरे होते हैं।

परिवार में सुख-शांति बनी रहती है

घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है, जिससे सभी सदस्य प्रसन्न रहते हैं।

मन की शांति और सकारात्मकता

कुबेर स्तुति का पाठ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

विपत्तियों से रक्षा

यह स्तुति जीवन में आने वाली विपत्तियों और बाधाओं से रक्षा करती है।

आध्यात्मिक उन्नति

कुबेर स्तुति का नियमित पाठ करने से आध्यात्मिक प्रगति भी होती है।

divider
Published by Sri Mandir·June 12, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.