शनि गोचर क्या है?
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

शनि गोचर क्या है?

शनि गोचर क्या है और कब होगा? जानिए 2025 में शनि गोचर के प्रभाव और आपके जीवन पर इसके असर को! बदलाव के लिए तैयार रहें!

शनि गोचर के बारे में

शनि गोचर किसी भी राशि में शनि ग्रह के परिवर्तन को दर्शाता है, जो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। शनि का गोचर आमतौर पर साढ़े दो वर्ष तक रहता है और यह करियर, स्वास्थ्य, धन और संबंधों पर प्रभाव डाल सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में....

शनि गोचर 2025

शनि गोचर का अर्थ है जब शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है, और शनि के गोचर का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में बाधाओं, सफलता, अनुशासन और कर्मफल के रूप में देखा जाता है।

शनि गोचर का ज्योतिष में महत्व

ज्योतिष शास्त्र में शनि गोचर को एक अत्यंत प्रभावशाली घटना माना जाता है। शनि ग्रह कर्म, अनुशासन, न्याय, धैर्य और संघर्ष का प्रतीक है। जब यह ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है, तो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

शनि का गोचर कितने समय में होता है?

शनि एक राशि में लगभग ढाई साल तक स्थित रहता है और लगभग 30 सालों में सभी बारह राशियों का एक चक्र पूरा करता है। इसकी गति धीमी होने के कारण, इसका प्रभाव दीर्घकालिक और गहरा होता है।

शनि ग्रह का स्वभाव और प्रभाव

शनि ग्रह को ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसे कर्म, अनुशासन और न्याय का कारक माना जाता है। शनि को "न्यायाधीश" भी कहा जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करता है। यह ग्रह धीरे-धीरे प्रभाव डालता है, लेकिन इसका असर दीर्घकालिक होता है।

शनि ग्रह का स्वभाव

गंभीर और अनुशासनप्रिय – यह ग्रह अनुशासन, कड़ी मेहनत और ईमानदारी को बढ़ावा देता है।
धीमी गति वाला – अन्य ग्रहों की तुलना में शनि की गति धीमी होती है, जिससे इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है।
कर्मफल दाता– शनि व्यक्ति के कर्मों के मुताबिक शुभ या अशुभ परिणाम देता है।
संयम और धैर्य का प्रतीक – यह ग्रह जीवन में धैर्य और सहनशीलता का महत्व सिखाता है। साथ यही यह आत्म-अनुशासन और आध्यात्मिकता को भी प्रेरित करता है।
शनि ग्रह का प्रभाव - वहीं अगर हम शनि ग्रह के प्रभाव के बारे में बात करें तो इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव होते हैं।

चलिए पहले आपको बताते हैं शनि ग्रह के सकारात्मक प्रभावों के बारे में-

सकारात्मक प्रभाव

  • अनुशासन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है।
  • स्थिरता और दीर्घकालिक सफलता प्रदान करता है।
  • व्यक्ति को न्यायप्रिय और सत्यनिष्ठ बनाता है।
  • आध्यात्मिकता और आत्म-विश्लेषण को प्रोत्साहित करता है।
  • नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करता है।

नकारात्मक प्रभाव

वहीं अगर हम शनि ग्रह के नकारात्कम प्रभावों के बारे में बात करें तो इससे

  • कार्यों में देरी और बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
  • मानसिक तनाव, अवसाद और अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है।
  • आर्थिक अस्थिरता और करियर में संघर्ष हो सकता है।
  • पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में कठोरता आ सकती है।
  • अस्वस्थता, विशेष रूप से हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं।

इस साल क्या है शनि गोचर की तिथि और समय?

शनि ग्रह 29 मार्च 2025 को रात 11:01 बजे कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर लगभग ढाई वर्षों तक प्रभावी रहेगा, जिसके दौरान शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे। इस दौरान शनि के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग होगा। साथ ही शनि के इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति की व्यक्तिगत कुंडली और दशाओं पर भी निर्भर करेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल

सभी राशियों पर शनि गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा?

साल 2025 में शनि ग्रह का गोचर सभी राशियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा। वर्तमान में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में स्थित है और 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस परिवर्तन से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव समाप्त होगा, जबकि कुछ पर इसका आरंभ होगा।

शनि की साढ़ेसाती

शनि की साढ़ेसाती तब होती है जब शनि चंद्र राशि से बारहवें, पहले और दूसरे भाव में गोचर करता है, जिसका प्रभाव लगभग साढ़े सात वर्षों तक रहता है। 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश के साथ

मकर राशि - साढ़ेसाती समाप्त होगी, जिससे कठिनाइयों में कमी आ सकती है और राहत के संकेत मिल सकते हैं।
कुंभ राशि - अंतिम चरण में प्रवेश करेगा, जो आत्मचिंतन और महत्वपूर्ण बदलावों का समय हो सकता है।
मीन राशि - दूसरे चरण में प्रवेश करेगा, जिससे व्यक्तिगत विकास और आत्मअन्वेषण के अवसर मिल सकते हैं।
मेष राशि - साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा, जो नए अनुभवों और कुछ चुनौतियों का संकेत देता है।

शनि की ढैय्या

जब शनि चंद्र राशि से चौथे या आठवें भाव में गोचर करता है, तो इसे ढैय्या कहा जाता है, जिसका प्रभाव लगभग ढाई वर्षों तक रहता है।

कर्क और वृश्चिक राशि - इन राशियों की ढैय्या समाप्त होगी, जिससे मानसिक शांति और स्थिरता की वापसी संभव है।
सिंह और कन्या राशि - इन राशियों पर ढैय्या शुरू होगी, जिससे धैर्य और सतर्कता की आवश्यकता होगी।

अन्य राशियों पर प्रभाव

  • वृषभ, मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि के लिए यह गोचर अनुकूल रह सकता है।
  • वृषभ और तुला राशि के लोगों के लिए राजयोग बनने से आर्थिक और करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
  • आपको बता दें कि शनि का प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली, दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है। इसलिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से भी परामर्ष जरूर लें। साथ ही अपना अनुभव हमसे शेयर जरूर करें।
divider
Published by Sri Mandir·March 12, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

राशिफल क्या होता है? जानिये ज्योतिष शास्त्र में राशि का महत्व

राशिफल एक ज्योतिषी भविष्यवाणी है जो व्यक्ति के जन्म के समय के ग्रहों की स्थिति पर आधारित होती है, जो उनकी जीवन घटनाओं को प्रभावित करती है।

right_arrow
Card Image

मेष राशि: लक्षण, स्वामी ग्रह, लकी नंबर, रंग, प्रेम जीवन, करियर और स्वास्थ्य

मेष राशि के लक्षण, स्वामी ग्रह, लकी नंबर, रंग, प्रेम जीवन, करियर, और स्वास्थ्य के बारे में जानें। मेष राशि का पूर्ण विवरण यहां पढ़ें।

right_arrow
Card Image

वृषभ राशि: लक्षण, स्वामी ग्रह, लकी नंबर, रंग, प्रेम जीवन, करियर और स्वास्थ्य

वृषभ राशि के लक्षण, स्वामी ग्रह, लकी नंबर, रंग, प्रेम जीवन, करियर, और स्वास्थ्य के बारे में जानें। वृषभ राशि का पूर्ण विवरण यहां पढ़ें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.