आज का राशिफल
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? सभी 12 राशियों के लिए शुभ रंग, अंक और उपाय सहित पूरी जानकारी पढ़ें।

आज के राशिफल के बारे में

14 नवंबर 2025 राशिफल: आज मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है, जबकि वृषभ जातकों को किसी ज्ञानी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। मिथुन को व्यावसायिक सफलता मिलेगी और कर्क नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। सिंह के लिए दिन सम्मान और आर्थिक लाभदायक रहेगा, वहीं कन्या जातकों को मेहनत से सफलता मिलेगी। तुला अपनी अधूरी योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करेंगे और वृश्चिक की रचनात्मकता निखरेगी। धनु आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, मकर को धनलाभ के अवसर मिलेंगे। कुंभ जातकों को आकस्मिक लाभ होगा, जबकि मीन राशि वालों को पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति मिलेगी।

आज का राशिफल: 14 नवम्बर 2025 (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत विशेष है। चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है और मंगल-पुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, पदोन्नति और सफलता लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे।

आज का मेष राशिफल

करियर: आज पुराने लेन-देन से जुड़ा कोई विवाद या मतभेद उभर सकता है। ऑफिस का माहौल आपकी उम्मीदों से अलग रहेगा, जिससे मन में हल्की असंतुष्टि रह सकती है। पारिवारिक जीवन: वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और पुरानी समस्याओं के समाधान के संकेत हैं। अभ्यास: विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंध: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य: जंक-फूड से परहेज़ रखें। भाग्यशाली अंक: 4,5,6,9 शुभ समय: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

आज का वृषभ राशिफल

करियर: आज आपको किसी ज्ञानी व्यक्ति से ऐसा मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके भ्रमित विचारों और नकारात्मक सपनों से बाहर आने में सहायक रहेगा। पारिवारिक जीवन: अपनों से की गई गलती स्वीकार कर माफी मांगना संबंध सुधारने में मदद करेगा। अभ्यास: विद्यार्थियों को मानसिक उलझनों से बचते हुए आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। प्रेम संबंध: प्रियजन के साथ बिताए पल रिश्ते को मजबूत करेंगे। स्वास्थ्य: मानसिक राहत महसूस होगी। भाग्यशाली अंक: 8,4,5,1 भाग्यशाली रंग: हल्का नीला उपाय: माता दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

आज का मिथुन राशिफल

करियर: आज सफलता आपके साथ रहेगी। बड़ी कंपनी से डील या कला-संगीत के क्षेत्र में नया अवसर मिल सकता है। व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे और नए अवसर प्रगति के मार्ग खोलेंगे। पारिवारिक जीवन: घर में मेहमानों के आने से दिन व्यस्त रहेगा। अभ्यास: विद्यार्थियों को समस्याओं के समाधान तुरंत मिलेंगे। प्रेम संबंध: प्रेमी जोड़ों के लिए शाम थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन से बचें, पर्याप्त पानी पिएं। भाग्यशाली अंक: 9,2,1,4 शुभ समय: शाम 5:00 से 6:30 बजे तक। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आज का कर्क राशिफल

करियर: आज आप नए व्यवसायिक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता के संकेत मिलेंगे। ऑफिस में आपके काम से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे और करियर में प्रगति के नए अवसर बनेंगे। पारिवारिक जीवन: परिवार में धार्मिक कार्य या यात्रा से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अभ्यास: अध्ययन में मन लगेगा और सफलता का उत्साह बढ़ेगा। प्रेम संबंध: निजी या पारिवारिक विषयों पर बहस से बचें। स्वास्थ्य: गले और रीढ़ की तकलीफ को नज़रअंदाज़ न करें। भाग्यशाली अंक: 6,7,1,2 भाग्यशाली रंग: गोल्डन उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

आज का सिंह राशिफल

करियर: आज आपके कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। वर्किंग महिलाओं के लिए दिन राहतभरा रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक जीवन: घर में आनंद और सुकून का माहौल रहेगा। विवाहित जातकों की परेशानियाँ दूर होंगी। अभ्यास: विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध: पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा की योजना सफल होगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्यशाली अंक: 8,7,3,2 शुभ समय: दोपहर 11:30 से 12:00 बजे तक। उपाय: चावल और दूध का दान करें।

आज का कन्या राशिफल

करियर: आज ऑफिस में अतिरिक्त मेहनत से रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी विवाद से दूर रहें, वरना अवसर हाथ से निकल सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक जीवन: परिवार की राय आपके लिए लाभदायक होगी। जीवनसाथी संग किसी अहम निर्णय पर पहुंच सकते हैं। अभ्यास: विद्यार्थियों को किसी गुरुजन की मदद की जरूरत पड़ सकती है। प्रेम संबंध: दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य: एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। भाग्यशाली अंक: 2,3,9,5 भाग्यशाली रंग: समुद्री हरा उपाय: चंदन-केसर का तिलक लगाएं और कुल देवता को गुड़-चना चढ़ाएं।

आज का तुला राशिफल

करियर: आज आप अपने लंबे समय से अधूरे सपनों पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। योजनाओं पर पहले से विचार करना लाभदायक रहेगा, जिससे निकट भविष्य में समय आपके पक्ष में होगा। पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सुखद और शांत रहेगा। अभ्यास: विद्यार्थियों का ध्यान खेल या मनोरंजन की ओर जा सकता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंध: किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य: दिन के अंत में नसों में जकड़न की शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली अंक: 1,3,7,9 शुभ समय: सुबह 9:30 से 11:15 बजे तक। उपाय: दुर्गा कवच का नियमित पाठ करें।

आज का वृश्चिक राशिफल

करियर: आपका रचनात्मक और आविष्कारक दृष्टिकोण नई दिशा देगा। आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी, पर नई योजनाओं पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। आवेग में निवेश करने से बचें और अपनी ऊर्जा सार्थक परियोजनाओं में लगाएं। पारिवारिक जीवन: प्रियजनों का सहयोग और स्नेह आपको प्रेरित करेगा। अभ्यास: अध्ययन में नया उत्साह मिलेगा जो भविष्य की राह खोलेगा। प्रेम संबंध: अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कठिनाई महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य: गर्म और मसालेदार भोजन से परहेज करें, मानसिक बेचैनी संभव है। भाग्यशाली अंक: 4,5,8,7 भाग्यशाली रंग: सिंदूरी लाल उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का धनु राशिफल

करियर: आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, पर गुस्से पर नियंत्रण रखें। ऑफिस का माहौल सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन: परिवार संग बिताया समय खुशियां बढ़ाएगा। अभ्यास: विद्यार्थियों को भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। प्रेम संबंध: अपने रिश्ते की बात घर में करने के लिए शुभ दिन है। स्वास्थ्य: सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। भाग्यशाली अंक: 3,8,9,4 शुभ समय: सुबह 10:00 से 11:45 बजे तक उपाय: केसर का तिलक करें।

आज का मकर राशिफल

करियर: आज नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और कार्य समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन: परिवार में खुशी और सम्मान बढ़ेगा, साथ में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। अभ्यास: विद्यार्थियों को मेहनत का उत्तम फल मिलेगा। प्रेम संबंध: प्रेमी युगल को मनोरंजन के पल मिलेंगे। स्वास्थ्य: आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली अंक: 7,1,4,9 भाग्यशाली रंग: बैंगनी उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

आज का कुंभ राशिफल

करियर: आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफ़िस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा और आपकी योजनाओं को आसानी से पूरी कर पाएंगे। बिज़नेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगार को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल सहयोगी महसूस होगा। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में पारिवारिक और दोस्तों से सहायता मिलेगी। प्रेम संबंध: प्रेमी युगल आज के दिन में कोई भी महत्व का निर्णय ना लें अन्यथा आने वाले समय में इस निर्णय के वजह से दूरियाँ आ सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कफ और श्वसन क्रिया से संबंधित एलर्जी से बचें। भाग्यशाली अंक : 1,7,8,3 शुभ समय : सुबह 5:00 से 6:30 बजे तक। उपाय : शनि देव को तेल अर्पित करें।

आज का मीन राशिफल

करियर: व्यवसाय से जुड़े मामलों में नए विचार आएंगे और मित्रों की सलाह लाभदायक रहेगी। किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा। लेन-देन में किसी अनुभवी की राय लें। लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्य में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन: परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा और जीवनसाथी की सराहना करने से संबंध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अभ्यास: विद्यार्थियों को परिस्थितियों को देखकर निर्णय लेना उचित रहेगा। प्रेम संबंध: प्रियजन के साथ किसी प्रकार की गलतफहमी से बचें। दिल की बात कहने के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा। भाग्यशाली अंक: 9,3,2,6 भाग्यशाली रंग: ब्राउन उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

divider
Published by Sri Mandir·November 13, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook