गणेश पूजा सामग्री
गणेश पूजा सामग्री का प्रत्येक वस्तु विशेष महत्व रखती है। दूर्वा घास गणेशजी को प्रिय है और बाधाओं को दूर करती है। मोदक प्रसाद स्वरूप उनकी प्रसन्नता का प्रतीक है। लाल फूल, चंदन, धूप-दीप, रोली, और पान-सुपारी से पूजा पूर्ण होती है और भक्त को बुद्धि, समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद मिलता है।
हम जब भी कोई नया काम शुरू करते हैं, चाहे नया व्यापार हो, नया घर, परीक्षा, यात्रा या कोई मांगलिक कार्य, इन सब का शुभारंभ हम ‘भगवान गणेश’ का नाम लेकर करते हैं, क्योंकि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है और वे हमारे कार्य में आने वाली सभी रूकावटों को दूर करते हैं। गणेश जी जातक को जीवन में बुद्धि, विवेक, सफलता व शुभता प्रदान करते हैं। लेकिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले पूजा करना काफी नहीं है, बल्कि उनकी पूजा में सही विधि और सही पूजा सामग्री का उपयोग होना भी बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप जानना चाहते हैं कि गणेश जी को क्या-क्या चढ़ाया जाता है और ‘गणेश पूजा सामग्री’ कहां से ली जाए, तो यह लेख आपके लिए ही है।
गणेश जी की पूजा में चढ़ाई जाने वाली प्रत्येक सामग्री का विशेष महत्व होता है। दूर्वा घास गणेश जी को अत्यंत प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसे चढ़ाने से रोग, विघ्न और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मोदक और लड्डू से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। सिंदूर शक्ति का और चंदन शांति का प्रतीक है। लाल फूल विशेष कर गुड़हल मनोकामना पूर्ति में सहायक होते हैं।
नारियल और सुपारी शुभता और संकल्प का प्रतीक है, जिन्हें अर्पित करने से कार्यों में सफलता मिलती है। ये सभी वस्तुएं यदि भगवान गणेश को श्रद्धा से चढ़ाई जाएं, तो पूजा फलदाई होती है और गणेश जी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।
तो यह थी गणेश पूजा सामग्री से जुड़ी विशेष जानकारी। धार्मिक मान्यता के अनुसार विघ्नहर्ता समृद्धि दाता ‘भगवान गणेश’ की उपासना से जातक को न सिर्फ सभी कार्यों में सफलता मिलती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी आती है। हमारी कामना है कि भगवान गणेश आपके सभी मनोरथ पूर्ण करें। ऐसी ही रोचक धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘श्री मंदिर’ पर।
Did you like this article?
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री और विधि जानें। कौन-कौन सी वस्तुएं चाहिए और कैसे करें शिवलिंग अभिषेक और रात्रि पूजन।
वट सावित्री पूजा सामग्री की संपूर्ण लिस्ट और पूजा विधि की जानकारी। जानें व्रत में किन-किन चीज़ों की आवश्यकता होती है और कैसे करें व्रक्ष पूजन सही तरीके से।
हरतालिका तीज पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट और पूजा विधि। जानें किन-किन वस्तुओं की आवश्यकता होती है और कैसे करें मां गौरी और शिवजी की पूजा सही तरीके से।