द्वारका में घूमने की जगह जानना चाहते हैं? पढ़ें द्वारकाधीश मंदिर, रुक्मिणी देवी मंदिर और अन्य पवित्र स्थलों की जानकारी, जहां हर भक्त को एक बार जरूर जाना चाहिए।
द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है। इसके अलावा रुक्मिणी मंदिर, गोमती घाट और नीलकंठ महादेव जैसे स्थल भी धार्मिक आस्था से भरपूर हैं। यहाँ तीर्थयात्रा का विशेष महत्व है। इस लेख के माध्यम से आइये जानते हैं इसके बारे में....
भारत में आपको कई सारे मंदिर देखने को मिल जाएंगे। जिनकी भव्यता औऱ मंदिर की कारीगरी अदुभुत है। इसी तरह द्वाराका जोकि गुजरात राज्य के पश्चिमी तट पर स्थित एक प्राचीन और पवित्र नगर है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के रूप में जाना जाता है। यह हिन्दुओं के चार धामों में से एक है और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है।
द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर इसकी प्रमुख पहचान है, जिसे चतुर्भुज विष्णु के रूप में श्रीकृष्ण को समर्पित किया गया है। साथ,ही द्वारका में रुक्मिणी देवी मंदिर, नाथद्वारा मंदिर और गोमती घाट जैसे अन्य मंदिर भी हैं जो धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यहां के मंदिर धार्मिकता, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम द्वारका को एक अविस्मरणीय तीर्थ स्थल बनाता है।
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जहाँ का वातावरण अत्यंत शांत और आध्यात्मिक होता है। यह मंदिर प्रार्थना, ध्यान और आत्मिक शांति के लिए एक उत्तम स्थान है। इसकी वास्तुकला में की गई जटिल नक्काशी न केवल इसकी सुंदरता को बढ़ाती है बल्कि मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को भी दर्शाती है। भक्त यहां आकर शांति और शक्ति दोनों का अनुभव करते हैं।
यह मंदिर भगवान हनुमान के पुत्र मकरध्वज को समर्पित है, जो इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकरध्वज अत्यंत शक्तिशाली और वीर योद्धा थे। यह मंदिर उन भक्तों के लिए विशेष रूप से पूजनीय है जो साहस, शक्ति और जीवन में सुरक्षा की कामना करते हैं।
द्वारकाधीश मंदिर द्वारका का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है और इसकी भव्यता हर आने वाले को मंत्रमुग्ध कर देती है। इसकी पांच मंजिला संरचना 72 स्तंभों पर टिकी हुई है और मुख्य शिखर 78 मीटर ऊँचा है। मंदिर के दो प्रवेश द्वारों में से 'मोक्ष द्वार' खास माना जाता है। यह मंदिर चार धामों में से एक है।
नागेश्वर महादेव मंदिर द्वारका के पास स्थित है और यह भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में स्थापित शिव की विशाल प्रतिमा, जो 80 फीट ऊँची है, श्रद्धालुओं को अत्यंत आकर्षित करती है। शिव पुराण के अनुसार, यहाँ प्रार्थना करने से मनुष्य सभी तरह के विष, बुरे प्रभावों और सांसारिक मोह से मुक्त हो जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ भव्य आयोजन होते हैं।
रुक्मिणी मंदिर भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी देवी को समर्पित है और यह द्वारका से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है। यह मंदिर 12वीं शताब्दी में बना हुआ है और इसकी वास्तुकला बेहद सुंदर है। मंदिर के पीछे एक रोचक कथा जुड़ी है, जिसमें ऋषि दुर्वासा द्वारा रुक्मिणी देवी को श्राप देने के कारण उन्हें कृष्ण से दूर रहना पड़ा था। इस कारण यह मंदिर द्वारकाधीश मंदिर से अलग बना हुआ है।
द्वारका का इस्कॉन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को समर्पित एक सुंदर और भव्य मंदिर है। यह मंदिर पूरी तरह से पत्थर से निर्मित है और इसकी सजावट अत्यंत आकर्षक होती है। मंदिर की मूर्तियों को फूलों और पारंपरिक परिधानों से सजाया जाता है, जिससे भक्तों को एक दिव्य अनुभव प्राप्त होता है।
यह प्राचीन शिव मंदिर अरब सागर के किनारे स्थित है और इसका ऐतिहासिक महत्व बहुत गहरा है। यह लगभग 5000 वर्ष पुराना मंदिर स्वयंभू शिवलिंग पर बना हुआ है, जिसे समुद्र में पाया गया था। सबसे खास बात यह है कि हर साल मानसून के समय समुद्र की लहरें मंदिर को ढक लेती हैं, जिसे भक्त प्राकृतिक अभिषेक के रूप में मानते हैं।
गीता मंदिर भगवद गीता की शिक्षाओं को समर्पित एक अत्यंत शांत और प्रभावशाली स्थल है। इसे बिरला परिवार द्वारा बनवाया गया था, और इसकी दीवारों पर पूरी गीता के श्लोक सुंदरता से उकेरे गए हैं। संगमरमर से बना यह मंदिर साधारण दिखने के बावजूद गहरा प्रभाव छोड़ता है।
स्वामी नारायण मंदिर द्वारका के समुद्री तट पर स्थित एक भव्य और शांतिपूर्ण स्थल है। यह मंदिर भगवान स्वामी नारायण को समर्पित है, जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। मंदिर का निर्माण भले ही नया हो, लेकिन इसकी मूर्तियाँ और वास्तुशिल्प बेहद मनमोहक हैं।
समुद्र नारायण मंदिर देवी गोमती को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो गोमती नदी और समुद्र के संगम पर स्थित है। मंदिर में भगवान वरुण, मीरा बाई और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ हैं। मंदिर के पास एक पवित्र कुंड है जहाँ श्रद्धालु स्नान करते हैं और पास ही ध्यान के लिए एक शांत गुफा भी है।
Did you like this article?
अगर आप दार्जिलिंग घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यहां आपको इस पहाड़ी शहर की सबसे खूबसूरत और मशहूर जगहों की पूरी जानकारी मिलेगी।
अगर आप शिमला में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको इस खूबसूरत हिल स्टेशन की प्रमुख दर्शनीय स्थलों की पूरी जानकारी मिलेगी।
अगर आप जबलपुर में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं। यहां आपको भेड़ाघाट, धुआंधार झरना और अन्य प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों की पूरी जानकारी मिलेगी