राम नाम के हीरे मोती भजन
राम नाम के हीरे मोती भजन | Ram Naam Ke Heere Moti Lyrics

राम नाम के हीरे मोती भजन

इस भजन को सुनकर आपके मन में भक्ति और शांति का संचार होता है, हर कष्ट दूर होता है और जीवन में एक नई ऊर्जा मिलती है।


राम नाम के हीरे मोती भजन | Ram Naam Ke Heere Moti Bhajan

"राम नाम के हीरे मोती" ये भगवान राम से जुड़ा एक बहुत ही प्रसिद्द भजन है, इसमें आप प्रभु राम के नाम की अपार महिमा और शक्ति का अनुभव कर सकते हैं। इस भजन में आपको सिखाया जाता है कि संसार के सारे धन और ऐश्वर्य कुछ समय के लिए ही हैं, परंतु राम का नाम एक अमूल्य खज़ाना है जो जीवन के हर कष्ट को हल्का कर सकता है।

इस भजन को गाते हुए ऐसा महसूस होता है कि प्रभु राम का नाम हमारे हर दुख को हरने का शक्ति रखता है और हमें सच्चे आनंद और शांति का मार्ग दिखाता है। इसे सुनकर आपके दिल में श्रद्धा और विश्वास की भावना प्रबल होगी, जैसे प्रभु राम आपके साथ हैं, आपकी रक्षा कर रहे हैं, और हर कदम पर मार्गदर्शन दे रहे हैं।

राम नाम के हीरे मोती लिरिक्स | Ram Naam Ke Heere Moti Lyrics

राम नाम के हीरे मोती,

मैं बिखराऊँ गली गली ।

कृष्ण नाम के हीरे मोती,

मैं बिखराऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई राम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

माया के दीवानों सुन लो,

एक दिन ऐसा आएगा ।

धन दौलत और माल खजाना,

यही पड़ा रह जायेगा ।

सुन्दर काया मिट्टी होगी,

चर्चा होगी गली गली ॥

बोलो राम बोलो राम,

बोलो राम राम राम ।

ले लो रे कोई राम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

॥ राम नाम के हीरे मोती...॥

क्यों करता तू मेरा मेरी,

यह तो तेरा मकान नहीं ।

झूठे जन में फंसा हुआ है,

वह सच्चा इंसान नहीं ।

जग का मेला दो दिन का है,

अंत में होगी चला चली ॥

ले लो रे कोई राम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

॥ राम नाम के हीरे मोती...॥

जिन जिन ने यह मोती लुटे,

वह तो माला माल हुए ।

धन दौलत के बने पुजारी,

आखिर वह कंगाल हुए ।

चांदी सोने वालो सुन लो,

बात सुनाऊँ खरी खरी ॥

बोलो राम बोलो राम,

बोलो राम राम राम ।

ले लो रे कोई राम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

॥ राम नाम के हीरे मोती...॥

दुनिया को तू कब तक पगले,

अपनी कहलायेगा ।

ईश्वर को तू भूल गया है,

अंत समय पछतायेगा ।

दो दिन का यह चमन खिला है,

फिर मुरझाये कलि कलि ॥

बोलो राम बोलो राम,

बोलो राम राम राम ।

राम नाम के हीरे मोती,

मैं बिखराऊँ गली गली ।

कृष्ण नाम के हीरे मोती,

मैं बिखराऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई राम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,

शोर मचाऊँ गली गली ।

बोलो राम बोलो राम,

बोलो राम राम राम ।

बोलो राम बोलो राम,

बोलो राम राम राम ।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook