
भगवान के सुंदर स्वरूप को पहचानें, 'काली काली अलकों के फंदे क्यों डाले' भजन पढ़ें।
काली काली अलकों के फंदे, ये भजन भगवान श्रीकृष्ण के रूप और उनके मोहक व्यक्तित्व का वर्णन करता है। इस भजन में कृष्ण के सौंदर्य, उनकी चंचलता और उनके अद्वितीय आकर्षण की बात की गई है, जो हर भक्त के मन को आनंदित करता है। इसे सुनने से भक्तों को श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण होता है, जिससे भक्ति भाव प्रबल होता है और मन को शांति और आनंद की अनुभूति होती है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
काली काली अलको के फंदे क्यूँ डाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले ॥
दोहा:
मेरा एक नज़र तुझे देखना,
किसी बंदगी से कम नहीं,
करो मेरा शुक्रिया मेहरबां,
तुझे दिल में हमने बसा लिया,
आप इस तरह से होश,
उड़ाया ना कीजिये,
यूँ बन संवर के सामने,
आया ना कीजिये ॥
काली काली अलको के फंदे क्यूँ डाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले ॥
मुरली वाले मुरली वाले,
मुरली वाले मुरली वाले ॥
सितमगर हो तुम खूब पहचानते है,
तुम्हारी अदाओ को हम जानते है,
फरेबे मोहब्बत में उलझाने वाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले ॥
मुरली वाले मुरली वाले,
मुरली वाले मुरली वाले ॥
ये रंगीले नैना तुम्ही को मुबारक,
ये मीठे मीठे बैना तुम्ही को मुबारक,
हमारी तरफ से निगाहे हटाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले ॥
मुरली वाले मुरली वाले,
मुरली वाले मुरली वाले ॥
संभालो जरा ये पीताम्बर गुलाबी,
ये करता है दिल में हमारे खराबी,
जो तेरा हुआ उसको क्या कोई संभाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले ॥
मुरली वाले मुरली वाले,
मुरली वाले मुरली वाले ॥
जहाँ तुमने चेहरे से पर्दा हटाया,
वही अहले दिल को तमाशा बनाया,
बनाले बावरी को अब अपना बनाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले ॥
मुरली वाले मुरली वाले,
मुरली वाले मुरली वाले ॥
काली काली अलको के फंदे क्यू डाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले ॥
Did you like this article?

श्री राम स्तुति पढ़ें और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। भक्ति और शांति के लिए अभी पाठ करें

मैं बालक तू माता शेरां वालिए’ एक बहत चर्चित भजन है जो माता शेरावाली की भक्ति और शक्ति के बारे में है। इस भजन में भक्त अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।

ये भजन एक ऐसा भक्ति गीत है जो माँ दुर्गा की महिमा और उनकी कृपा को श्रद्धापूर्वक बताता है। इस भजन के माध्यम से भक्त माँ जगदम्बे से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह भजन भक्तों को माँ दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करने का एक शक्तिशाली तरीका प्रदान करता है।