
कैला देवी की आरती से मनोकामनाओं की पूर्ति, मानसिक शांति और पारिवारिक कल्याण का आशीर्वाद मिलता है।
कैला देवी बहुत ही दयालु हैं वे अपने भक्तों की सभी मुरादेंं पूरी करती है। मैया अपने भक्तों की जाने अनजाने में हुई गलतियों को भी माफ कर देती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी भक्त रोज कैला देवी की आरती (Kela Devi Ki Aarti) करता है, उसके सारे कार्य बन जाते हैं । रोज माँ कैला देवी की आरती पढ़ने वाला भक्त धन, बल, विद्या और बुद्धि से परिपूर्ण होता है और जीवन में उन्नति करता है। इसी के साथ सुबह-शाम कैला देवी की आरती (Kaila Maiya Ki Aarti) पढ़ने से भूत प्रेत का साया कभी नहीं सताता और जातक के जीवन से दरिद्रता व दु:खों का नाश होता है। तो आइए पढ़ते है कैला देवी की आरती (Kaila Devi Aarti in Hindi) सरल भाषा में।
ॐ जय कैला रानी, मैया जय कैला रानी ।
ज्योति अखंड दिये माँ, तुम सब जगजानी
॥ ॐ जय कैला रानी (१)
तुम हो शक्ति भवानी, मन वांछित फल दाता I
अद्भुत रूप अलौकिक, सदानन्द माता
II ॐ जय कैला रानी (२)
गिरि त्रिकूट पर आप, बिराजी चामुंडा संगा I
भक्तन पाप नसावौं, बन पावन गंगा
II ॐ जय कैला रानी (३)
भक्त बहोरा द्वारे रहता, करता अगवानी I
लाल ध्वजा नभ चूमत, राजेश्वर रानी
II ॐ जय कैला रानी (४)
नौबत बजे भवन में, शंक नाद भारी I
जोगन गावत नाचत, दे दे कर तारी
II ॐ जय कैला रानी (५)
ध्वजा नारियल रोली, पान सुपारी साथा I
लेकर पड़े प्रेम से, जो जन यहाँ आता
II ॐ जय कैला रानी (६)
दर्श पार्श कर माँ के, मुक्ती जान पाता I
भक्त सरन है तेरी, रख अपने साथा
II ॐ जय कैला रानी (७)
कैला जी की आरती, जो जन है गाता I
भक्त कहे भव सागर, पार उतर जाता
II ॐ जय कैला रानी (८)
ॐ जय कैला रानी, मैया जय कैला रानी I
ज्योति अखंड दिये माँ, तुम सब जगजानी
II ॐ जय कैला रानी……
॥ श्री कैला माता जी की आरती सम्पूर्ण ॥
और ये भी पढ़े
वैष्णो माता की आरती श्री शांतादुर्गा की आरती श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती रानी सती दादी जी की आरती
Did you like this article?

ॐ जय जगदीश हरे आरती - सुनें और पढ़ें अनुराधा पौडवाल द्वारा गाए गए भजन के बोल। जानें 'Om Jai Jagdish Hare' आरती के सुंदर और भक्तिमय शब्द।

भगवान जगन्नाथ की आरती का पाठ करें और पाएं उनकी दिव्य कृपा। सरल हिंदी में पढ़ें आरती और जोड़ें अपने दिन की शुरुआत भक्ति से।
बृहस्पति देव आरती, ज्ञान, समृद्धि और भाग्य के देवता भगवान बृहस्पति की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आरती भक्तों को बृहस्पति देव के दिव्य गुणों की स्मृति कराती है और उनकी कृपा पाने का मार्ग प्रशस्त करती है।