अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन का आशीर्वाद पाने के लिए कार्तिक सोमवार 'स्वास्थ्य के देवता' विशेष 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप और धनवंतरि हवन

कार्तिक सोमवार 'स्वास्थ्य के देवता' विशेष

11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप और धनवंतरि हवन

अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन का आशीर्वाद पाने के लिए
temple venue
एट्टेलुथुपेरुमल मंदिर, तिरुनेलवेली, तमिलनाडु
pooja date
Warning InfoBookings has been closed for this Puja
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
ఇప్పటి వరకు3,00,000+భక్తులుశ్రీ మందిర్ సేవా నిర్వహించిన పూజలలో పాల్గొన్నాను.
పూజా వీడియో పొందండి icon
పూజా వీడియో పొందండి
పూర్తి పూజా వీడియో 2 రోజుల్లో పంపబడుతుంది.
సరైన ఆచారాలను అనుసరించడమైనది icon
సరైన ఆచారాలను అనుసరించడమైనది
ఆలయంలోని ఉత్తమ పూజారి గారు మీ పూజని చేస్తారు.
జపించడానికి మంత్రం icon
జపించడానికి మంత్రం
ఆశీర్వాదం పొందుటకు విశేష మంత్రాలు క్రింద తెలుపబడ్డాయి
ఆశీర్వాదం బాక్స్ icon
ఆశీర్వాదం బాక్స్
ఆశీర్వాదం బాక్స్ మీ ఇంటి వద్దకే చేర్చబడింది.

अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन का आशीर्वाद पाने के लिए कार्तिक सोमवार 'स्वास्थ्य के देवता' विशेष 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप और धनवंतरि हवन

सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। यह मास भगवान शिव और और भगवान विष्ण दोनों की पूजा के लिए शुभ माना जाता है क्योंकि इस मास तक सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं और भगवान विष्णु को सृष्टि का कार्यभार सौंपते हैं। यही कारण है कि इस मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की पूजा शुभ मानी जाती है। भगवान शिव देवों के देव महादेव है और उन्हें सोमवार का दिन प्रिय है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की अराधना करने से वो शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही कारण है कि इस दिन भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए कई विधि विधान अपनाते हैं जिनमें महामृत्युंजय मंत्र का जाप अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करने से भक्तों में सकारात्मक ऊर्जा के साथ अच्छे स्वास्थ्य एवं तनाव मुक्त जीवन का आशीष मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चंद्रदेव ने सोमवार के दिन ही भगवान शिव की पूजा की थी, जिससे महादेव ने प्रसन्न होकर चंद्रदेव को निरोगी काया का आशीर्वाद दिया था। वहीं बात करें अगर धनवंतर‍ि देव की तो सनातन धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का अंश अवतार माना गया है, और कार्तिक माह में जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

धार्मिक ग्रंथों में मिलने वाली पौराणिक कथा के अनुसार, इनका प्रादुर्भाव समुद्र मंथन से हुआ था। समुद्र मंथन से प्रकट होने के बाद जब धनवंतर‍ि ने विष्णु जी से अपना पद मांगा तो विष्णु जी ने कहा कि तुम्हें आने में थोड़ा विलंब हो गया। देवों को पहले ही पूजित किया जा चुका है और समस्त विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। इसलिए तुम्हें तत्काल देवपद नहीं दिया जा सकता। पर तुम द्वितीय द्वापर युग में पृथ्वी पर राजकुल में जन्म लोगे और तीनों लोक में तुम प्रसिद्ध और पूजित होगे और तुम्हें देवतुल्य माना जाएगा। तुम आयुर्वेद का अष्टांग विभाजन करोगे। इस वर के कारण ही द्वितीय द्वापर युग में काशी में संस्थापक भगवान शिव की नगरी में काशी नरेश राजा काश के पुत्र धन्व की संतान के रूप में भगवान धनवंतर‍ि ने जन्म लिया। जिसके बाद भारद्वाज से उन्होंने आयुर्वेद को पुनः ग्रहण करके उसे आठ अंगों में बांटा। भगवान धनवंतर‍ि को समस्त रोगों के चिकित्सा की पद्धति ज्ञात थी। इसलिए भगवान धन्वंतरि को आरोग्यता प्रदान करने वाला देवता कहा गया। मान्यता है कि धनवंतरि देव की पूजा करने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। इसलिए सोमवार के शुभ दिन पर तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में स्थित एट्टेलुथुपेरुमल मंदिर में 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप और धन्वंतरि हवन का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा श्री हरि विष्णु को समर्पित माह कार्तिक मास एवं शिव जी के प्रिय दिन सोमवार को करना अत्यंत फलदायी हो सकता है। श्री मंदिर के माध्यम से इस विशेष अनुष्ठान में भाग लें और अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन का आशीर्वाद पाएं।

एट्टेलुथुपेरुमल मंदिर, तिरुनेलवेली, तमिलनाडु

एट्टेलुथुपेरुमल मंदिर, तिरुनेलवेली, तमिलनाडु
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में स्थित एट्टेलुथुपेरुमल मंदिर एक पूजनीय तीर्थस्थल है। 120 साल पहले प्रतिष्ठित ऋषि मायांडी सिद्धर द्वारा स्थापित यह मंदिर चिरस्थायी परंपरा और भक्ति का प्रमाण है। ऋषि मायांडी सिद्धर ने भगवान राम के गहन ध्यान और दर्शन के बाद मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में कई चमत्कार हुए हैं, जिनमें भगवान पेरुमल की मुख्य मूर्ति भी शामिल है, जिसे मूर्तिकला का कोई औपचारिक ज्ञान न रखने वाले एक साधारण व्यक्ति ने गढ़ा था। मंदिर में कई पवित्र मूर्तियाँ हैं, जिनमें शुद्ध स्पष्ट क्वार्ट्ज से बना उल्लेखनीय स्फटिक लिंगम भी शामिल है।

शास्त्रों के अनुसार, स्फटिक लिंगम की पूजा करने से भक्तों में आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान और शक्ति आती है, साथ ही चिंताएँ और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। यह स्फटिक लिंगम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऋषिकेश के बाद भारत में सबसे बड़े स्फटिक लिंगम में से एक है। भक्तगण भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान कार्तिकेय, भगवान शिव और भगवान हनुमान से आशीर्वाद लेने के लिए एट्टेलुथुपेरुमल मंदिर आते हैं। माना जाता है कि यहाँ पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और उन्हें सभी प्रयासों में सफलता मिलती है।

సమీక్షలు & రేటింగ్స్

శ్రీ మందిరం గురించి మన ప్రియమైన భక్తులు ఏమనుకుంటున్నారో చదవండి.
User Image

Achutam Nair

Bangalore
User review
User Image

Ramesh Chandra Bhatt

Nagpur
User review
User Image

Aperna Mal

Puri
User review
User Image

Shivraj Dobhi

Agra
User review
User Image

Mukul Raj

Lucknow

తరచుగా అడిగే ప్రశ్నలు