भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। आमलकी एकादशी के दिन भक्त भगवान विष्णु की उपासना करके सुखी व समृद्ध जीवन की कामना करते हैं। भगवान राम की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए 20 मार्च 2024 को श्री प्राचीन राज द्वार मंदिर, अयोध्या में आमलकी एकादशी विशेष श्री राम रक्षा स्तोत्र पाठ एवं पुरुष सूक्त अभिषेक, सरयू घाट दीप दान एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया जा रहा है। ये पूजा आरोग्य, समृद्धि के साथ विपरीत परिस्थितियों से सुरक्षा प्रदान करने वाली मानी जाती है। श्री मंदिर के सहयोग से आप भी इस विशेष पूजा में भाग लें, और भगवान श्री राम के आशीर्वाद से रोगों, विपत्तियों, नकारात्मक शक्तियों और आर्थिक संकटों से छुटकारा पाएं।