🔱 चंद्र ग्रहण-राहु नक्षत्र विशेष: मानसिक शांति और संतुलन के लिए अनुष्ठान
कई बार हम कड़ी मेहनत करने के बावजूद अपने जीवन में तनाव, उलझन और अस्थिरता महसूस करते हैं। छोटे-छोटे कामों में देरी, महत्वपूर्ण फैसलों में कठिनाई और मन की बेचैनी बढ़ने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी परेशानियों के पीछे राहु और चंद्रमा का असंतुलित प्रभाव अक्सर जिम्मेदार होता है। इस बार श्राद्ध पूर्णिमा के समय चंद्र ग्रहण और राहु नक्षत्र का योग बन रहा है। यह योग हमारे मानसिक और भावनात्मक स्थिति पर विशेष प्रभाव डाल सकता है क्योंकि जब राहु और चंद्रमा असंतुलित होते हैं, तो मन अस्थिर हो जाता है, निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है और तनाव का अनुभव बढ़ता है। ऐसे समय में सही अनुष्ठान और साधना मानसिक शांति और जीवन में संतुलन लौटाने का मार्ग बन सकते हैं।
इस स्थिति को सुधारने के लिए विशेष जाप और हवन का आयोजन बेहद जरुरी माना जाता है। मान्यता इस प्रकार के अनुष्ठान से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है। जिसके परिणामस्वरूप मन शांत रहता है, भावनाएँ स्थिर हो सकती हैं और जीवन के निर्णय लेने में ममद मिलती है। इसीलिए चंद्र ग्रहण और शतभिषा नक्षत्र के संयोग में श्री मंदिर के माध्यम से राहु एवं चन्द्र शांति जाप एवं हवन राहु पैठाणी मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आप श्री मंदिर के माध्यम से इस अनुष्ठान में भाग लेकर अपने मन की शांति और जीवन में स्थिरता का अनुभव कर सकते हैं। यह साधना न केवल मानसिक रुप से खुद को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक दिशा और स्पष्टता लाने में भी मदद करती है।
इस श्राद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और राहु नक्षत्र के विशेष योग का लाभ उठाकर आप अपने जीवन में मानसिक संतुलन, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।