🌼जब नज़र दोष रुकावटें बढ़ाता है, तब दिव्य सुरक्षा का सहारा ज़रूरी है
नज़र दोष, जिसे बुरी नज़र भी कहा जाता है, हमारे जीवन में अचानक आने वाली परेशानियों का एक कारण माना जाता है। जब कोई व्यक्ति हमारी खुशी, सफलता या उन्नति को नकारात्मक भावना से देखता है, तो उसकी ऊर्जा हमारे जीवन में असर डाल सकती है। इसके कारण बिना वजह काम रुकने लगते हैं, आर्थिक नुकसान होने लगता है, स्वास्थ्य और मन; दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसी स्थितियों से बचाव और जीवन में फिर से संतुलन लाने के लिए विशेष आध्यात्मिक उपायों का सहारा लिया जाता है।
🪔पूर्णिमा पर द्वि-शक्ति का विशेष संयोग
इस गुरुवार चैत्र पूर्णिमा के पावन दिन पर नज़र दोष शांति बटुक भैरव रक्षा कवच तंत्रोक्त यज्ञ और बगलामुखी हवन का आयोजन किया जा रहा है। मां बगलामुखी और बटुक भैरव को समर्पित यह विशेष अनुष्ठान नज़र दोष और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है। मां बगलामुखी को ‘स्तंभन शक्ति की देवी’ कहा जाता है, जो नकारात्मक शक्तियों और विरोधियों के प्रभाव को शांत करने की क्षमता रखती हैं। उनकी उपासना से मानसिक स्थिरता, आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। वहीं श्री बटुक भैरव को रक्षा और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। उनका रक्षा कवच भक्तों को अदृश्य बाधाओं और नकारात्मक प्रभावों से बचाने में सहायक माना जाता है। जब इन दोनों शक्तियों की पूर्णिमा पर संयुक्त पूजा की जाती है, तो यह एक मजबूत आध्यात्मिक सुरक्षा कवच का निर्माण करती है, जो जीवन में आ रही रुकावटों को कम करने में सहायक होती है।
🔥अनुष्ठान में क्या शामिल होगा-
🔸तंत्रोक्त विधि से बटुक भैरव रक्षा कवच यज्ञ किया जाएगा, जो भक्तों के चारों ओर सुरक्षा का भाव स्थापित करता है।
🔸मां बगलामुखी हवन के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा और नज़र दोष को शांत करने की प्रार्थना की जाएगी।
🔸वैदिक मंत्रों और विशेष आहुतियों के द्वारा जीवन में सकारात्मकता और स्थिरता लाने का संकल्प लिया जाएगा।
🔸यह विशेष अनुष्ठान काशी स्थित श्री बटुक भैरव मंदिर में संपन्न होगा, जो अपनी दिव्य शक्ति और महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की गई पूजा को कई गुना अधिक फलदायी माना जाता है।
यह पूजा केवल सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मकता लाने का एक शक्तिशाली माध्यम है। श्री मंदिर के माध्यम से इस विशेष अनुष्ठान में शामिल होकर आप अपने और अपने परिवार के लिए दिव्य सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 🙏