सनातन धर्म में भगवान महाविष्णु को पुरे ब्रह्माण्ड का संचालक माना जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि जो भक्त भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करता है, उनके घर-परिवार में सुख,समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। एकादशी के विशेष दिन पर महाविष्णु कवच यज्ञ, विष्णु सहस्रनाम, श्री सूक्त स्तोत्र पाठ आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 20 फरवरी 2024, मंगलवार को मथुरा में स्थित श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में यह विशेष पूजा होगी। श्रीमंदिर के माध्यम से इसमें भाग ले और भगवान विष्णु से जीवन को खुशहाल बनाने का आशीष पाएं।