अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। यह दिन देवी पीताम्बरा अर्थात माँ बगलामुखी को अत्यंत प्रिय है। इसलिए कहते हैं कि इस दिन माँ बगलामुखी की विशेष पूजा करवाकर उनसे कोर्ट के मामलों में विजय प्राप्ति का आशीर्वाद पा सकते हैं। 10 महाविद्याओं में माँ बगलामुखी शत्रुओं का विनाश करने के लिए पूजी जाती हैं। इनकी आराधना बड़ी से बड़ी विपत्ति और शत्रुओं का खतरा टाल सकती है। तंत्र मार्ग से की गयी माँ बगलामुखी की विशेष पूजा शत्रु पर विजय, सरकारी कार्यों में सफलता, धन की प्राप्ति, और कोर्ट-कचेहरी के मामलों में जीत दिलवा सकती है। इनकी पूजा से भक्तों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
उज्जैन में विराजित माँ बगलामुखी मंदिर में अमावस्या के दिन भक्त देवी माँ से कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में जीत पाने और शत्रुओं की राजनीति से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। यही नहीं इस मंदिर में विराजित देवी अपने भक्तों को पारिवारिक सुख-शांति, धन की प्राप्ति और सभी कष्टों के निवारण, शत्रु पर विजय, सरकारी कार्यों में सफलता, और कोर्ट-कचहरी मामलों में जीत दिला सकती है। इसलिए अगर आप किसी मुक़दमे या सरकारी कार्यों में फंसे हैं तो अमावस्या के दिन देवी माँ के इस पवित्र मंदिर में अपने नाम से पूजा करवाएं। श्री मंदिर पूजा सेवा द्वारा आयोजित माँ बगलामुखी तंत्र युक्त यज्ञ में भाग लें और देवी माँ से विजय का आशीष प्राप्त करें।