📿 साल 2026 में नई ऊर्जा, स्थिरता और सौभाग्य के साथ शुरुआत करने के लिए श्री गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती पूजा तथा यज्ञ का विशेष महत्व है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं, जो नए कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर कर सफलता का मार्ग मजबूत करते हैं। नई योजनाओं, व्यवसाय, करियर या गृह कार्यों की शुरुआत में उनका आह्वान अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। वहीं, मां लक्ष्मी समृद्धि, आर्थिक शुभता और जीवन में स्थिरता प्रदान करने वाली देवी हैं। 2026 में धन-सौभाग्य की वृद्धि, व्यापार में उन्नति और परिवार में शांति हेतु लक्ष्मी पूजा व महालक्ष्मी यज्ञ अत्यंत प्रभावी हो सकता है। इससे घर-परिवार में सकारात्मकता, धन प्रवाह और शुभ अवसरों का आगमन बढ़ सकता है। इसी महत्व को ध्यान मे रखते हुए तमिलनाडु के प्राचीन मंदिर में यह त्रिशक्ति साधना आयोजित होने जा रही है, जो किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।
📿 सनातन धर्म में मां सरस्वती ज्ञान, बुद्धि, कौशल और रचनात्मक ऊर्जा का वरदान देती हैं। शिक्षा, करियर विकास, नए कौशल सीखने और मानसिक स्पष्टता के लिए सरस्वती पूजा व सरस्वती यज्ञ विशेष फलदायी मानी गई है। इन तीनों देवी-देवताओं की संयुक्त पूजा 2026 से ठीक पहले विघ्न-निवारण, धन-वृद्धि, ज्ञान-वर्धन और सर्वांगीण सफलता का आशीर्वाद ला सकती है। इस महायज्ञ के माध्यम से वातावरण में शुद्धता बढ़ती है और घर-परिवार में शुभता, सौभाग्य और दिव्य ऊर्जा के द्वार खुल सकते हैं।
📿 इसी दिव्य संतुलन की प्राप्ति के लिए त्रिशक्ति-पूजा महायज्ञ, तमिलनाडु के प्राचीन एट्टेलुथुपेरुमल मंदिर में हो रहा है। यह विशेष अनुष्ठान भगवान गणेश, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी, तीनों के आशीर्वाद को एक साथ सक्रिय करने के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इस विशेष पूजा में गणेश सर्व सिद्धि पूजन, लक्ष्मी धन आकर्षण पाठ, और सरस्वती विद्यारंभ पूजा एक साथ संपन्न होती है। गणेश पूजन से नए कार्यों के मार्ग में आने वाली बाधाएं शांत हो सकती हैं। मां लक्ष्मी पाठ से धन और संसाधनों की वृद्धि संभव है और सरस्वती पूजा से एकाग्रता, बुद्धि और निर्णय शक्ति मजबूत होती है। यदि आप साल 2025 के संघर्षों को 2026 शुरू होते ही सफलता में बदलने की कामना रखते हैं तो यह महापूजा विद्वानों द्वारा बेहद प्रभावी बताई जाती है।
🌟 श्री मंदिर के माध्यम से इस त्रि-पूजा महायज्ञ में भाग लेकर आप भी जीवन में स्थायी समृद्धि, नई शुरुआत में स्पष्टता और आत्मविश्वास का अनुभव कर सकते हैं।