🔱 नवरात्रि के चौथे दिन कटरा तीर्थ में मां दुर्गा के 21 हजार नर्वाण मंत्र जाप के साथ नव चंडी महाहवन से पाएं सफलता का आशीर्वाद
✨ ‘कटरा तीर्थ’ का नाम आते ही मन में जो एक छवि आती है, वह है माता का बुलावा, ऊंचे पहाड़ों पर लगे मैया के दरबार की रंग-बिरंगी झलकियां। इसी तलहटी में स्थित है दुर्गा जी का एक और मंदिर, जिसकी महिमा निराली है। यह है कटरा का नव दुर्गा मंदिर, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र माना गया है। यह मंदिर माता दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है, जहाँ भक्त एक ही स्थान पर माँ शैलपुत्री से माँ सिद्धिदात्री तक सभी स्वरूपों की आराधना करते हैं। नवरात्रि में यहां किए जाने वाले अनुष्ठानों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस शुक्रवार यहां 21 हजार नर्वाण मंत्र जाप, दुर्गा सप्तशती पाठ और नव चंडी महाहवन होने जा रहा है, जिसमें भाग लेने का अवसर हाथ से न जाने दें।
✨ 21 हजार नर्वाण मंत्र की शक्ति:
21,000 नवार्ण मंत्र जाप एक अत्यंत शक्तिशाली देवी साधना है, जिसमें मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का 21,000 बार विधि-विधान से उच्चारण किया जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि यह मंत्र मां चामुंडा की दिव्य शक्तियों को जाग्रत करता है और जीवन से नकारात्मकता, भय, शत्रु बाधाएं और ग्रहदोषों को दूर करने में सहायक माना गया है। नवार्ण मंत्र जाप भक्तों के मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है, आंतरिक ऊर्जा को संतुलित करने की शक्ति रखता है। कहते हैं कि इस अनुष्ठान के साथ जब मां दुर्गा सप्तशती पाठ की शक्ति जुड़ती है तो यह सामान्य से कई गुना फलदायी हो जाता है। मां दुर्गा सप्तशती पाठ देवी का पवित्र ग्रंथ है, जिसमें 700 श्लोकों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा और उनकी नौ स्वरूपों की कथा कही गई है।
🌺 मां दुर्गा नव चंडी महाहवन 🌺
नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा नव चंडी महाहवन एक अत्यंत शक्तिशाली अनुष्ठान है, जिसमें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। वेदों और पुराणों में वर्णित नव चंडी पाठ एवं महाहवन से जीवन में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं और इच्छापूर्ति की दिशा मिलती है। यह अनुष्ठान भक्तों के घर-परिवार में सुख, समृद्धि और शांति को बढ़ा सकता है। मां की कृपा से आत्मबल, साहस और मानसिक स्थिरता की प्राप्ति संभव है। भक्तों का विश्वास है कि चतुर्थी पर होने जा रहे इस पवित्र महाहवन से देवी की दिव्य शक्ति सीधे जीवन में उतरती है।
🪔 नव चंडी महाहवन में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की एक साथ आराधना कर महाशक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। श्री मंदिर द्वारा आयोजित नव चंडी पूजन और हवन में भाग लें और जीवन में सफलता और इच्छापूर्ति का आशीर्वाद पाएं।