🐍 सर्प (नाग) और पितृ दोष निवारण में दक्षिण के काशी की भूमिका और अश्लेषा नक्षत्र की शक्ति
कई बार जीवन में एक के बाद एक ऐसी परेशानियां घेर लेती हैं, जिनका समाधान दूर-दूर तक नज़र नहीं आता और उनकी वजह क्या है, यह भी हम पता नहीं लगा पाते। काम में लगतार रुकावटें, मेहनत के बावजूद सफलता में देरी और दुर्भाग्य का साया इंसान को अंदर से कमजोर कर देता है। काफी जतन के बाद पता चलता है कि यह सर्प (नाग) और पितृ दोष के कारण हो सकते हैं। यदि आप भी जीवन में ऐसा महसूस कर रहे हैं तो समस्या के समाधान पर ध्यान देने का सही समय आ गया है।
सर्प (नाग) दोष पीड़ा से राहत का आशीर्वाद देने वाला नागबली अनुष्ठान कर्नाटक के गोकर्ण में आयोजित होने जा रहा है। यह दिव्य पूजा अश्लेषा नक्षत्र में विधि-विधान के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कराई जाती है। हिंदू ज्योतिष में अश्लेषा एक महत्वपूर्ण नक्षत्र है, जो जीवन में भावनात्मक और आध्यात्मिक गहराई को दर्शाता है। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी नाग देवता हैं, जो जीवन में शक्ति और साहस का संतुलन बेहतर कर सकते हैं।
🛕 हिंदू धर्म में नागबली पूजा एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो नाग देवता की पूजा और आराधना के लिए किया जाता है। यह पूजा आराधक को इन कष्टों से बचाने में मदद करती है:
नाग देवता की दृष्टि: नागबली पूजा करने से नाग देवता की रुकी हुई कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति का वास बढ़ है।
नकारात्मकता: नागबली पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और व्यक्ति के जीवन में भरपूर सकारात्मकता आनी शुरू हो जाती है।
पितृ दोष: नागबली पूजा से पितृ दोष का निवारण हो सकता है और परिवार में सुख और शांति आती है, पूर्वजों का रुका हुआ आशीर्वाद मिलना शुरू हो जाता है।
नाग दोष: नागबली पूजा करने से कुंडली में नाग दोष का निवारण तेजी से संभव है और व्यक्ति के पूर्व कर्मों में सुधार होता है, सुखद फल की प्राप्ति शुरू हो जाती है।
‘दक्षिण के काशी’ गोकर्ण में होने जा रही इस नागबली पूजा को अश्लेषा नक्षत्र में संपन्न कराया जाएगा, जिससे इस पूजा का फल कई गुना बढ़ने की मान्यता है। सर्प दोष से पीड़ित आराधकों के लिए यह विशेष अवसर है, जो उन्हें जीवन में कार्मिक पापों के विपरीत फलों से सुरक्षा का आशीर्वाद दिला सकता है।
श्री मंदिर के माध्यम से ‘दक्षिण के काशी’ गोकर्ण में होने जा रही अश्लेषा नागबली पूजा में भाग लें और जीवन को पुण्यों के रास्ते पर ले जाने की दिशा पाएं।