🔔 गीता जयंती वह पावन दिन है, जब श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इस दिन धर्म, कर्तव्य, भक्ति, ज्ञान और योग के अनंत रहस्य प्रकट हुए, जिन्हें जीवन का सर्वोच्च मार्गदर्शन माना जाता है। कथा के अनुसार, युद्ध से पहले अर्जुन मोह और करुणा से विचलित हो गए थे। तब भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें आत्मा की अमरता, कर्मयोग और निष्काम सेवा का उपदेश देकर उनका संशय दूर किया। सनातन में गीता जयंती आत्मबोध, आध्यात्मिक जागरण और धर्मस्थापन का प्रतीक है, जो प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में साहस और सत्य की प्रेरणा देती है। इसी शुभ अवसर पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र ‘ज्योतिसर’ में 24 घंटे अखंड भगवत गीता पाठ, 11 विष्णु सहस्रनाम और विद्या दान सेवा का आयोजन होने जा रहा है।
⭐ गीता जयंती का दिन आध्यात्मिक जागरण और धर्म-स्थापन का अत्यंत शुभ अवसर माना गया है। इस पवित्र तिथि पर श्रीमद्भगवद्गीता का अखंड पाठ ज्ञान, भक्ति और कर्म के संतुलित मार्ग को जीवन में स्थापित कर सकता है। अखंड पाठ के दौरान विद्वान पुरोहितों द्वारा गुरुकुल में 24 घंटे अखंड 18 अध्यायों का निरंतर वाचन किया जाता है, जिससे वातावरण में शांति, सात्त्विक ऊर्जा फैलती है। यह पाठ मन से मोह, भ्रम और भय को दूर कर आत्मविश्वास, स्पष्टता और आंतरिक प्रकाश बढ़ा सकता है।
⭐ इसी दिन 11 बार विष्णु सहस्रनाम पाठ करना भगवान विष्णु की कृपा पाने का अत्यंत प्रभावशाली माध्यम माना गया है। सहस्रनाम का प्रत्येक नाम भक्त को सुरक्षा, स्थिरता, स्वास्थ्य, दीर्घायु और मानसिक शुद्धि का आशीर्वाद दे सकता है। 11 बार पाठ करने से घर, परिवार और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और नकारात्मकता, बाधाएं, मानसिक अशांति दूर होनी शुरू हो जाती है।
🔔 शास्त्रों के अनुसार, गीता जयंती पर की गई यह संयुक्त साधना - अखंड गीता पाठ और विष्णु सहस्रनाम, भक्तों के जीवन में धर्म, ज्ञान, संतुलन और संकल्प शक्ति को गहराई से स्थापित करते हैं। यह दिन व्यक्तित्व में नई दिशा और आध्यात्मिक उत्थान लाने वाला माना गया है। गीता जयंती पर विद्या दान सबसे श्रेष्ठ सेवा मानी गई है, जो इस अनुष्ठान का ही हिस्सा है। इस ख़ास तिथि पर बच्चों को पुस्तकें, शिक्षा सामग्री, गीता ग्रंथ, कॉपियां, पेन आदि सहायता प्रदान की जाएगी। यह संयुक्त महापूजा जीवन में उद्देश्यों के लिए स्पष्टता, ज्ञान और दिव्य मार्गदर्शन की राह बना सकती है और आने वाला साल कहीं ज्यादा सुखमय और आनंददायी हो सकता है।
📿 श्री मंदिर द्वारा 24 घंटे अखंड पाठ गीता जयंती कुरुक्षेत्र विशेष महापूजा में भाग लें और स्पष्टता, ज्ञान के साथ दिव्य मार्गदर्शन को जीवन में आमंत्रित करें 📿