🔱 हिंदू धर्म में आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। सनातन परंपरा में गुरु का दर्जा सर्वोपरि बताया गया है। गुरु की शिक्षा और दीक्षा के बिना जीवन वैसा ही है, जैसे जल के बिना सरोवर, इसी भाव और कामना के साथ इस गुरु पूर्णिमा को गुरु दत्तात्रेय की महाभोग सेवा आयोजित होने जा रही है। यदि आप जीवन में संतुलन की कमी महसूस कर रहे हैं, मानसिक अशांति ने तरक्की के दरवाजे बंद कर दिए हैं तो गुरु की शरण में जाकर इन समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर प्राचीन एकमुखी दत्तात्रेय मंदिर में विराजमान गुरु दत्तात्रेय की महाभोग सेवा को शास्त्रों में बेहद फलदायी माना गया है। हिंदू धर्म में भगवान दत्तात्रेय को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के संयुक्त स्वरूप के रूप में जाना जाता है, जो ज्ञान, वैराग्य और योग के प्रतीक माने जाते हैं। गुरु पूर्णिमा पर उनका आशीष पाने के लिए सहस्रनाम पाठ किया जाता है, जिससे भक्तों को मानसिक स्थरता, संतुलन के साथ सही दिशा में बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
यह सहस्रनाम पाठ और महाभोग सेवा अनुष्ठान उन लोगों के लिए हैं, जो:
जो जीवन की राहों में स्पष्टता चाहते हैं, चाहे वह आध्यात्मिक हो, व्यक्तिगत हो या कामकाज से जुड़ी हो। यह गुरु पूर्णिमा ऐसी कामनाओं की पूर्ति के लिए बेहद शुभ है।
जो भक्त कर्म बंधनों या अस्थिरता से परेशान हो चुके हैं, लाख प्रयासों के बावजूद सफलता कोसों दूर दिखने लगी है तो गुरु का आशीष आपको इससे मुक्ति दिला सकता है।
जो आराधक किसी बड़े नुकसान के बाद जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाने की ठान चुके हैं। यह पूजा उन्हें सही मार्ग दिखाकर शक्ति और समृद्धि दिला सकती है।
पवित्र दत्तात्रेय पीठ पर होने जा रहे इस अनुष्ठान में संतों और सिद्ध ब्राह्मणों की उपस्थिति इसे कई गुना फलदायी बना देती है। 1,000 दिव्य नामों के जाप के साथ महाभोग अर्पण की विधि समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। गुरु पूर्णिमा पर किया गया गुरु दत्तात्रेय का यह अनुष्ठान आंतरिक संतुलन और मानसिक स्थिरता का तालमेल बिठा सकता है।
श्री मंदिर के माध्यम से आप भी दत्तात्रेय सहस्रनाम पाठ एवं महाभोग सेवा में भाग ले सकते हैं। यह विशेष पूजा आराधक को गुरु कृपा के साथ मानसिक स्थिरता और संतुलन का आशीष देती है।