🛕 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे आराधक विष्णु देव के दिव्य अनुष्ठान से पाएं स्पष्ट सोच और सफलता का आशीर्वाद🛕
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो इसका अर्थ है कि आपका मूलांक 5 है। मूलांक 5 बुध ग्रह द्वारा शासित है। ये ग्रह अपने आप में बुद्धि, वाणी, गति और अनुकूलता का सूचक है। मूलांक 5 वाले आराधक जीवन में शानदार विचारक होते हैं। इनमें रचनात्मकता, मनोरंजन, कुछ नया जानने-सीखने की उत्सुकता पाई जाती है। कई बार उनकी ताकत ही उनकी कमजोरी बन जाती है और वे अनिश्चितता में फंसकर रह जाते हैं।
मूलांक 5 के आराधकों को क्यों करनी चाहिए भगवान विष्णु की विशेष पूजा?
ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करने वाले भगवान विष्णु जी हैं। ऐसे में यह दिव्य अनुष्ठान आराधक के दिमाग में व्याप्त शंका को स्पष्टता और भय को आत्मबल में बदलने की शक्ति रखता है। मूलांक 5 के जातकों के लिए कहा जाता है कि विपरीत समय में उनके कुछ गुण ही उनकी कमजोरी बन जाते हैं। वे कई तरह के मानसिक झंझटों में स्वयं को फंसा हुआ पाते हैं:
🥀अस्थिरता और अशांति: मूलांक 5 को स्थिरता और शांति के साथ अक्सर समझौता करना पड़ता है। इससे प्रगति मार्ग पर बढ़ने में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।
🥀 असफलता और शंका: मूलांक 5 के लोगों के सामने कई बार मंज़िल होती है लेकिन शंका इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि सफलता का नामो-निशान नज़र नहीं आता।
🥀 भय और कमजोर आत्मबल: मूलांक 5 के जातकों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें आत्मविश्वास और आत्मबल, दोनों ही बाधक साबित होते हैं।
आप भी श्री मंदिर के माध्यम से भगवान विष्णु के इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लें और अपने जीवन में स्पष्टता, भयमुक्ति और निर्विरोध सफलता का आशीर्वाद आमंत्रित करें।