🙏 इस आषाढ़ पूर्णिमा को करें पितरों का तर्पण और अपने कर्मों की शुद्धि का मार्ग प्रशस्त करें
आषाढ़ पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि है, जो आषाढ़ महीने की पूर्णिमा के दिन पड़ती है। देश के कई हिस्सों में इस दिन को गुरु पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि पर पितृों का ध्यान और आत्मा शांति-पाठ करने से आध्यात्मिक विकास प्रबल होता है। पूर्णिमा पर की गई आराधना से पितृ प्रसन्न होते हैं और धन-समृद्धि और रुकी हुई तरक्की से निपटने का दिव्य आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यदि आपकी तमाम कोशिशों और मेहनत के बावजदू परिणाम शून्य होते जा रहे हैं, घर-परिवार में सुख-शांति खत्म हो रही है और तरक्की के दरवाजे अचानक बंद होते दिख रहे हैं। तो यह पूर्वजों की रुकी हुई कृपा एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसे में आषाढ़ की पूर्णिमा को किया गया यह अनुष्ठान पूर्वजों का खोया आशीर्वाद वापस पाने की आराधना है, जिसका अवसर आपको मिलने जा रहा है।
🛕 गरुड़ पुराण जैसे शास्त्रों के अनुसार, जिन आत्माओं की मृत्यु अकाल या असमय होती है, या जिन्हें विधिपूर्वक अंतिम संस्कार नहीं मिला, वे अशांत रहती हैं। उनकी शांति के लिए यदि उपयुक्त विधियों से पूजा न की जाए, तो यह ऊर्जा पितृ दोष के रूप में संतति के जीवन में कष्ट उत्पन्न कर सकती है—जैसे विवाह और संतान में देरी, स्वास्थ्य समस्याएँ, आर्थिक अस्थिरता और पारिवारिक तनाव।
इन कर्म संबंधी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए निम्नलिखित शक्तिशाली अनुष्ठान किए जाते हैं::
🔹 नारायण बली पूजा: असमय या अप्राकृतिक मृत्यु को प्राप्त आत्माओं की शांति और मोक्ष के लिए।
🔹त्रिपिंडी श्राद्ध: जिन पूर्वजों के श्राद्ध विधि अधूरी रह गई हो, उनके लिए यह अनुष्ठान पूर्णता का प्रतीक है।
🔹पितृ दोष शांति पूजा: वंशानुगत कर्म बाधाओं की शांति एवं परिवार में सुख, शांति और समृद्धि के लिए।
श्री मंदिर के माध्यम से इस बार यह दिव्य पूजा ‘दक्षिण काशी’ नाम से प्रसिद्ध पवित्र गोकर्ण तीर्थ क्षेत्र में सम्पन्न होगी, यह वह स्थान है, जहाँ स्वयं भगवान शिव विराजमान हैं, और जहाँ किया गया प्रत्येक पितृ तर्पण अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। गोकर्ण आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली शिव क्षेत्र है, जहां की गई पितृ पूजा कई गुना फलदायी मानी जाती है।
श्री मंदिर के माध्यम से इन पवित्र अनुष्ठानों में भाग लेकर, आप न केवल अपने पितरों को तृप्त करते हैं, बल्कि अपने जीवन में चल रही अदृश्य समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।