भगवान विष्णु की कृपा से समृद्धि और मोक्ष प्राप्त करें ✨
भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार और संपूर्ण ब्रह्मांड की रक्षा करने वाले देवता माने जाते हैं। वह धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। ऐसा माना जाता है कि उनकी कृपा से जीवन में समृद्धि आती है, सभी प्रकार की बाधाएँ दूर होती हैं, और व्यक्ति पापों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त कर सकता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु की उपासना से न केवल सांसारिक सुख-संपत्ति प्राप्त होती है, बल्कि जन्म-जन्मांतर के पापों का भी नाश होता है। उनके दिव्य आशीर्वाद से जीवन में संतुलन, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वह अपने भक्तों को अधर्म से बचाकर धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और संकटों से उनकी रक्षा करते हैं।
जानें पापमोचनी एकादशी पर विष्णु पूजा और हवन का महत्व
हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है, और इसे भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। खासतौर पर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली पापमोचनी एकादशी अत्यंत शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को न केवल अपने कर्मजनित पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि उसके जीवन में समृद्धि, शांति और सौभाग्य का भी संचार होता है। मान्यता है कि विष्णु पूजा और हवन करने से भक्तों मानसिक शांति प्राप्त होती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सौभाग्य के द्वार खुलते हैं। यह पूजा आर्थिक समृद्धि, पारिवारिक सुख और सभी प्रकार की बाधाओं को समाप्त करने में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है। इसके अतिरिक्त इस अनुष्ठान से जीवन में स्थिरता आती है और हर क्षेत्र में प्रगति के नए मार्ग खुलते हैं। इसीलिए विशेष विष्णु पूजा और हवन का आयोजन काशी के श्री बृहस्पति मंदिर में किया जा रहा है। मान्यता है कि इस पवित्र मंदिर में किए गए अनुष्ठान से भगवान विष्णु की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। आप भी श्री मंदिर के माध्यम से इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लें और भगवान विष्णु की कृपा से कर्मबंधन से मुक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें।