🪔 जीवन में धन और समृद्धि की चाह किसे नहीं है, यह वह ज़रूरत है, जिससे इंसान सपरिवार खुशहाली और उन्नति में गिनता है। जीवन में आर्थिक उन्नति के लिए मां लक्ष्मी की कृपा सबसे प्रभावी मानी गई है। पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जब अनेक दिव्य रत्न और शक्तियाँ प्रकट हुईं, तब उनमें से एक माँ लक्ष्मी भी थीं। वे कमल के फूल पर विराजमान थीं और उनके प्रकट होते ही चारों दिशाओं में सौंदर्य, सुख और दिव्यता का संचार हुआ। तभी से माँ लक्ष्मी को धन, समृद्धि और संतुलन की देवी के रूप में पूजा जाने लगा।
🪔 यूं तो मां लक्ष्मी का दिन शुक्रवार है लेकिन किसी भी दिन शुभ काल में उनकी पूजा फलदायी मानी गई है। यह पूजा न सिर्फ धन की प्राप्ति के लिए होती है, बल्कि जीवन में स्थिरता, पारिवारिक सुख और मन की शांति के लिए भी फलदायी मानी जाती है। एट्टेलुथुपेरुमल मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आंतरिक पवित्रता से की गई यह आराधना जीवन में सौभाग्य लाने वाली मानी जाती है। इसी उद्देश्य से श्री मंदिर द्वारा तमिलनाडु के सबसे प्राचीन मंदिर में बुधवार को यह विशेष पूजा और यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है।
🪔 यह मंदिर मनोकामनापूर्ति, धन-समृद्धि और उन्नति की कामना के लिए बड़े पैमाने पर प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि यहां की गई पूजा अत्यंत फलदायी हो सकती है और व्यक्ति को धन, समृद्धि तथा मानसिक शांति की सही दिशा दिखा सकती है। भगवान विष्णु की प्रिय और सहधर्मिणी देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी उपासना अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। यह विशेष यज्ञ जीवन में वित्तीय स्थिरता, ऋण से राहत और संपूर्ण कल्याण के दरवाजे खोल सकता है।
आप भी श्री मंदिर के माध्यम से इस पूजा में भाग लेकर महाशक्ति के आशीर्वाद से अपने जीवन की आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों में राहत पा सकते हैं।