🔱 आज के समय में बार-बार बीमार पड़ना या अंदर से कमजोर रहना आम बात हो गई है। ऐसी समस्याएं मन और सोच पर भी अपना असर डालती हैं और हमें थका हुआ महसूस कराती हैं। अगर आप भी ऐसी कठिनाइयों से राहत पाने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो सनातन धर्म में ही इसका उपाय बताया गया है। सूर्य देव को जगत का जीवनदाता और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। उनकी किरणें शरीर में तेज, बुद्धि में स्पष्टता के साथ-साथ जीवन में उत्साह भरती हैं। मान्यता है कि सूर्य की आराधना से इंसान के स्वास्थ्य और जीवन में वही चमक बनी रहती है, जो धरती के कण-कण को रोशन करती है।
🔱 सूर्यदेव की कृपा से बीमारियां कम होती हैं, मन शांत रहता है और जीवन में सुरक्षा बढ़ती जाती है। इसलिए, कहा जाता है कि उन्हें प्रसन्न कर अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिल सकता है। जीवन में कभी-कभी ऐसा समय भी आता है, जब हम दुख, चिंता या मुश्किल हालात से गुजरते हैं। यदि इन उलझनों को समय रहते ठीक न किया जाए, तो ये शरीर और मन, दोनों को कमजोर कर देती हैं। इन समस्याओं से राहत के लिए श्री मंदिर द्वारा भगवान सूर्य के धाम गलताजी में विशेष स्वास्थ्य और कुशलता पूजा-यज्ञ का आयोजन कर रहा है। यह पवित्र अनुष्ठान जयपुर के श्री गलताजी सूर्य मंदिर में संपन्न होगा, जिसे बेहद शक्तिशाली और पवित्र स्थल माना गया है।
🔱 जयपुर स्थित गलताजी सूर्य मंदिर, सूर्य उपासना के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक माना गया है। यह स्थान प्राचीन ऋषि-आश्रम क्षेत्र के रूप में वर्णित है, जहाँ तप, ध्यान और आरोग्य साधना का विशेष महत्व रहा है। यहाँ की पवित्र पहाड़ियों के मध्य से उठने वाली प्राकृतिक ऊर्जा और सूर्य देव की तेजस्वी कृपा मिलकर शरीर, मन और प्राण को संतुलित करने वाली शक्ति प्रदान करती है।
माना जाता है कि सूर्य की दिव्य किरणें और मंदिर परिसर की प्राकृतिक शुद्धता मिलकर रोगों की शांति, थकान और मानसिक बोझ से राहत में सहायक मानी गई हैं। इस महापूजा में सूर्य आरती, गंगाजल स्नान, तांबे के कलश से अर्घ्य, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ तथा स्वास्थ्य-कल्याण के मंत्रों का उच्चारण शामिल है। यह सम्पूर्ण अनुष्ठान आंतरिक प्रकाश को जागृत करता है, प्राणशक्ति को संतुलित करता है और मन में आत्मविश्वास के साथ-साथ सकारात्मक दृष्टि को जन्म देता है।
🛕 श्री मंदिर के माध्यम से इस विशेष पूजा और यज्ञ में भाग लेकर आप भगवान सूर्यदेव की कृपा से बेहतरत स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जीवन में स्थिरता की दिशा पा सकते हैं।