🪔 कुम्भ राशि के लोगों के गुण:
नया नज़रिया और आगे की सोच रखने वाले: कुंभ राशि के लोग नए और अलग तरह से सोचते हैं। उनके पास ऐसे आइडिया होते हैं, जो दुनिया को बेहतर बना सकते हैं।
आज़ाद सोच और दूसरों की मदद करने वाले: ये लोग आज़ादी से जीना पसंद करते हैं। साथ ही, समाज में अच्छा बदलाव लाने और दूसरों की भलाई करने की भावना रखते हैं।
बुद्धिमान और सोच-विचारक: इनकी सोच तेज होती है, कठिन समस्याओं को भी समझदारी से हल कर लेते हैं।
आध्यात्मिक और खुद को समझने वाले: ये लोग जीवन के गहरे मतलब और भगवान से जुड़े रिश्ते को समझना चाहते हैं। सोच-विचार कर ये अपने जीवन को संतुलित और अच्छा बनाते हैं।
🪔 कुंभ राशि के लिए महालक्ष्मी पूजा क्यों है ख़ास?
कुंभ राशि के लिए यह विशेष पूजा समृद्धि, स्थिरता और कर्जों को संतुलित करने में विशेष प्रभाव ला सकती है। कुंभ राशि वाले अक्सर कल्पनाशील होते हैं पर वित्तीय निर्णयों में अस्थिरता या विलंब का सामना करते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ कि पैसा तो आया लेकिन टिका नहीं। मान्यता है कि महालक्ष्मी की इस आराधना से आर्थिक सुरक्षा, कार्य में स्थिर प्रगति और कर्जे कम हो सकते हैं। शुक्रवार जैसे शुभ दिन पर कोल्हापुर शक्तिपीठ में महालक्ष्मी यज्ञ होने जा रहा है, जो एक सुनहरा अवसर है।
🪔 कोल्हापुर शक्तिपीठ में यह अनुष्ठान क्यों?
कुंभ राशि के जातकों के लिए शक्तिपीठ अम्बाबाई में किया गया महायज्ञ अत्यंत फलदायी माना गया है। यह यज्ञ मानसिक बेचैनी, अनिर्णय, करियर में रुकावटें और आर्थिक संघर्षों को शांत करने की शक्ति रखता है। अम्बाबाई महालक्ष्मी की कृपा से अवसरों में वृद्धि और जीवन में स्थिर प्रगति की प्रेरणा मिलती है। यज्ञ में विशेष रूप से लाल पुष्प, हल्दी-कुमकुम, चावल और घृत जैसे द्रव्यों से आहुति दी जाती है। विद्वान पुरोहितों द्वारा द्वारा कुंभ राशि के स्वामी शनि के शांति मंत्र भी उच्चारित किए जाते हैं। यह महायज्ञ कुंभ जातकों को सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षा और समृद्धि के साथ साल 2025 खत्म होने से पहले कर्जों से बड़ी राहत देने की शक्ति रखता है।
🛕 श्री मंदिर द्वारा कुंभ राशि वालों के लिए धन की सुरक्षा और खुशहाली के लिए महालक्ष्मी यज्ञ से पाएं 2025 में धन, समृद्धि और कर्ज से दिव्य राहत का आशीर्वाद