मां पीतांबरा पीठ, खेड़ापति हनुमान मंदिर, विक्रांत भैरव मंदिर,उज्जैन
नोट: विद्वान पंडितों के अनुसार इस पूजा में भैरव जल अभिषेक, मां बगलामुखी महा कुंंजिका श्रृंगार अर्पण, हल्दी गांठ माला अर्पण और हनुमान कुंजिका महादान शामिल करने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। आप पूजा की बुकिंग करते समय अपने संकल्प में ये सब शामिल करवा सकते हैं। 🙏
मां पीतांबरा पीठः उज्जैन की पवित्र भूमि पर स्थित मां पीतांबरा पीठ भक्तों के लिए आस्था, साधना और दिव्य शक्ति का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह सिद्धपीठ विशेष रूप से मां बगलामुखी की आराधना के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां बगलामुखी अपने भक्तों को शत्रु बाधाओं, भय, नकारात्मक प्रभावों और जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों से रक्षा प्रदान करती हैं।
यह पवित्र धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि वैदिक पूजा, हवन, मंत्र जाप और आध्यात्मिक साधना का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। देशभर से श्रद्धालु यहां मां बगलामुखी की कृपा प्राप्त करने तथा जीवन की कठिन परिस्थितियों से राहत की कामना लेकर आते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां की गई प्रार्थनाएं व्यक्ति के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार करती हैं।
मां पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ अनेक वैदिक अनुष्ठान भी संपन्न किए जाते हैं। भक्त यहां शत्रु बाधा शांति, न्यायिक मामलों में सफलता, व्यापारिक उन्नति, भय से मुक्ति, कालसर्प दोष शांति, पितृ दोष निवारण, नवग्रह शांति तथा महामृत्युंजय जाप जैसे अनुष्ठानों में सहभागी बनते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन अनुष्ठानों के माध्यम से जीवन में आने वाली बाधाओं को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की प्रार्थना की जाती है।
खेड़ापति हनुमान मंदिरः अवंतिका पुरी (उज्जैन) में सर्वाधिक अति प्राचिन मंदिरों में से एक ‘कर्मसिद्धि’ खेड़ापति हनुमान मंदिर आगर रोड पर स्थित लगभग 600 वर्ष पुराना मंदिर है, जहां स्वामी कृपानिवास रसिकाचार्य (रसिक संप्रदाय) द्वारा हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। माना जाता है कि स्वामी कृपानिवास जी को एक बार हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हुए थे। लगभग 45 पीढ़ियों से आज तक कृपानिवास जी के पूर्वजों द्वारा इस मंदिर में पूजा-अर्चना समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं और समय-समय पर मंदिर का नवनिर्माण भी कराया गया है। वर्तमान में महंत डॉ. हरिहर रसिक द्वारा इस मंदिर का पुनर्निमाण कराया गया था।
खेड़ापति हनुमान मंदिर एक प्रसिद्ध और जागृत मंदिर है। यह मंदिर भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है। “खेड़ापति” का अर्थ क्षेत्र के रक्षक से है। मान्यता है कि यहाँ विराजमान हनुमान जी अपने भक्तों की हर संकट और बाधा से रक्षा करते हैं तथा जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह मंदिर अपने शांत, स्वच्छ और भक्तिमय वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ नियमित रूप से पूजा-पाठ, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। मंगलवार और शनिवार के दिन यहाँ विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा, भंडारा और भव्य आयोजन किए जाते हैं। भक्तों का विश्वास है कि यहाँ सच्चे मन से प्रार्थना करने और नारियल व लाल वस्त्र अर्पित करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
विक्रांत भैरव मंदिरः उज्जैन, जिसे महाकाल की नगरी कहा जाता है, वहाँ भैरव के आठ रूप (अष्ट भैरव) विराजमान माने जाते हैं। इन आठ रूपों में विक्रांत भैरव का विशेष स्थान है। यहाँ भगवान भैरव की पूजा रक्षा करने वाले और भय व नकारात्मकता को दूर करने वाले देवता के रूप में की जाती है। यह मंदिर साधकों और मंत्र साधना करने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहाँ कई साधक अपनी आध्यात्मिक साधना और अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन और पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और भय तथा नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। दिन के समय यहाँ सामान्य भक्त दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन जैसे-जैसे रात होती है, वैसे-वैसे साधक और साधना करने वाले लोग यहाँ अपनी पूजा और साधना के लिए एकत्र होते हैं। यह भी मान्यता है कि विक्रांत भैरव मंदिर में की गई पूजा से किसी भी कार्य में असफलता नहीं आती। इसलिए दूर-दूर से साधक यहाँ साधना के लिए आते हैं और भक्त अपनी मनोकामनाओं के साथ दर्शन करने पहुँचते हैं। विक्रांत भैरव मंदिर उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे ओखलेश्वर श्मशान घाट के पास स्थित है। रात के समय जब साधक यहाँ अपने अनुष्ठान करते हैं, तब मंदिर का वातावरण बहुत गहरा और आध्यात्मिक अनुभव से भरा हुआ महसूस होता है।