🌿 क्या आप अपने पितरों की आत्मा की शांति और पितृ दोष से राहत चाहते हैं?
🌸 श्राद्ध चतुर्थी पर गोकर्ण में त्रिपिंडी श्राद्ध, पिंड दान और तिल तर्पण कर पूर्वजों की कृपा प्राप्त करें।
पितृ पक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, सनातन धर्म का एक अत्यंत पवित्र समय है, जो हमारे पितरों को याद करने और उन्हें तृप्त करने के लिए समर्पित होता है। यह 15 दिनों का विशेष काल माना जाता है, जब पितर पितृ लोक से पृथ्वी पर आते हैं और श्रद्धा से किए गए कर्मकांडों से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। वहीं शास्त्रों में पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि इस दिन किया गया श्राद्ध और तर्पण अनेक पीढ़ियों की आत्माओं को शांति देने वाला माना जाता है। इसीलिए इस पावन तिथि पर गोकर्ण क्षेत्र में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
गोकर्ण तीर्थ, जिसे दक्षिण का काशी कहा जाता है, कर्नाटका में स्थित एक अत्यंत पवित्र स्थान है, जहाँ इन अनुष्ठानों को करना बहुत प्रभावशाली माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, यहाँ पितृ शांति अनुष्ठान करने से अपार आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है और यहाँ किए गए प्रत्येक अर्पण का फल कई गुना बढ़ जाता है। जो लोग पितृ दोष से परेशान हैं, जैसे कि नौकरी में रुकावटें, परिवार में विवाद, बच्चों की शिक्षा में विलंब, स्वास्थ्य समस्याएँ, या आर्थिक अस्थिरता, वे इन शक्तिशाली अनुष्ठानों से राहत प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में संतुलन स्थापित कर सकते हैं।
📿 श्राद्ध चतुर्थी पर प्रमुख रूप से किए जाने वाले अनुष्ठान
नारायण बलि – यह अनुष्ठान उन आत्माओं की शांति के लिए किया जाता है जिन्हें अकाल मृत्यु या अधूरी इच्छाओं के कारण मोक्ष नहीं मिल पाया होता। इससे पितरों को संतोष और मुक्ति की प्राप्ति होती है।
त्रिपिंडी श्राद्ध – तीन पीढ़ियों के पितरों के लिए किया जाने वाला यह श्राद्ध कर्म पितरों की आत्मा को तृप्ति और आशीर्वाद प्रदान करता है। ऐसा माना जाता है कि इससे वंशजों के जीवन में समृद्धि और संतुलन आता है।
तिल तर्पण – काले तिल और जल अर्पित कर पितरों को स्मरण करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य होता है। इससे पितृ दोष शांति और कुल की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
🙏 श्री मंदिर द्वारा इस पितृ पक्ष की श्राद्ध चतुर्थी तिथि पर गोकर्ण क्षेत्र में विशेष त्रिपिंडी श्राद्ध, पिंड दान और तिल तर्पण अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी के साथ यदि आपको अपने किसी दिवंगत-पूर्वज की तिथि याद नहीं तो महालया (सर्वपितृ) अमावस्या पर हो रहे अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।