🔥 हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। साल 2026 की पहली शुभ तिथि पर चंद्र देव और भगवान शिव की संयुक्त पूजा बेहद फलदायी कही गई है। चंद्र देव और महादेव का संबंध बहुत प्राचीन है। प्रचलित कथा के अनुसार, राजा दक्ष की 27 पुत्रियां थीं, जिन्हें उन्होंने चंद्र देव को विवाह में दिया, लेकिन चंद्रमा को रोहिणी से विशेष स्नेह था। इससे अन्य पत्नियाँ दुखी हो गईं और उन्होंने अपने पिता से शिकायत की। क्रोधित होकर राजा दक्ष ने चंद्रमा को क्षय रोग का श्राप दे दिया, जिसके कारण चंद्रमंडल क्षीण होने लगा और उसकी कला और सौंदर्य घटने लगा। तब नारद मुनि ने चंद्रदेव को भगवान शिव की आराधना करने का उपदेश दिया।
चंद्रदेव ने पूर्ण भक्ति से शिव की उपासना की, और उनकी कृपा से चंद्रमा का रोग दूर हुआ। चंद्र देव ने विनयपूर्वक प्रार्थना की कि भगवान शिव उन्हें अपने मस्तक पर धारण करें। तब से भगवान शिव को चंद्रशेखर नाम से भी जाना जाता है। इस बार माघ मेले के दौरान प्रयागराज के सोमेश्वर महादेव में होने जा रही यह महापूजा इस अनुष्ठान को और ज्यादा ख़ास बना देती है। माघ मेला भारत का एक पवित्र आध्यात्मिक आयोजन है, जो हर वर्ष माघ मास में प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होता है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम की ऊर्जा इसे और ज्यादा फलदायी बना देती है। देश-विदेश से श्रद्धालु आत्मशुद्धि, मोक्ष और आध्यात्मिक उन्नति की कामना से माघ मेले में शामिल होते हैं। इसी के साथ चंद्रदेव की संयुक्त आराधना, शिव जी के अनुष्ठानों को बेहद ख़ास बना देती है।
🌙 चंद्रमा का घटना-बढ़ना जीवन के चक्र का प्रतीक माना गया है—
घटती कला वियोग, कष्ट और मृत्यु का संकेत देती है
बढ़ती कला नवीन ऊर्जा, पुनर्जन्म और जीवन का प्रतीक है
🔥 चंद्रमा का एक नाम मृत्युसंहारकाय भी है, जिसका अर्थ है — जो मृत्यु को दूर रखता है। वहीं भगवान शिव, महामृत्युंजय स्वरूप में मृत्यु का नाश करने वाले कहे गए हैं। इसलिए, दोनों मिलकर जीवन की रक्षा और संतुलन का वरदान प्रदान करते हैं।
कहा गया है कि चंद्रमा की शीतलता और शिव की तामसिक शक्ति मिलकर जीवन में शांति, स्वास्थ्य और स्थिरता ला सकती है। इसलिए, इस साल की पहली पूर्णिमा पर चंद्रमा और शिव की संयुक्त पूजा करने से चंद्र दोष शांत होता है, मन शांत और शरीर स्वस्थ रहता है।
इसी पावन अवसर पर श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में
11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
10,000 चंद्र बीज मंत्र जाप
हवन का विशेष आयोजन किया जा रहा है
🌙 श्री मंदिर के माध्यम से इस पवित्र अनुष्ठान में सम्मिलित होकर भगवान शिव और चंद्र देव की दिव्य कृपा का अनुभव करें। 🕉️🙏