🌸 सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को ऐसा शुभ दिन माना जाता है, जब किए गए पुण्य कार्य और पूजा का फल कभी समाप्त नहीं होता। ‘अक्षय’ यानी जिसका कभी क्षय ना हो अर्थात् जो हमेशा बढ़ता रहे। इसलिए इस दिन धन, समृद्धि और सुख की कामना से की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
🌸 इस पावन अवसर पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी अंबाबाई शक्तिपीठ में 11,000 महालक्ष्मी मंत्र जाप, वैभव लक्ष्मी पूजा और धन समृद्धि विशेष हवन का आयोजन किया जा रहा है। शक्तिपीठ में की गई साधना को शीघ्र फल देने वाली माना जाता है, जिससे इस दिन की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है।
🌸 माँ महालक्ष्मी के कई रूपों में से माँ वैभव लक्ष्मी का स्वरूप विशेष रूप से शीघ्र कृपा देने वाला माना जाता है। वैभव लक्ष्मी से जुड़ी एक कथा के अनुसार, एक स्त्री ने श्रद्धा और नियम से माँ की पूजा की, जिससे उसके जीवन में धन-धान्य की वृद्धि हुई, परिवार में सुख-शांति आई और उसके पति के स्वभाव में भी सकारात्मक परिवर्तन आया। इस कथा से यह भाव जुड़ा है कि वैभव लक्ष्मी की सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा जीवन को सुखमय बना सकती है।
🌸 अक्षय तृतीया के दिन माँ वैभव लक्ष्मी की पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन की गई साधना का फल निरंतर बढ़ता रहता है। इसलिए इस दिन किया गया यह अनुष्ठान जीवन में धन, वैभव और स्थिरता लाने और उसे स्थायी बनाए रखने का एक प्रभावशाली माध्यम बनता है।
🌸 इस पूजा में किए जाने वाले अनुष्ठानः
📿11,000 महालक्ष्मी मंत्रों का जाप - यह जाप माँ की कृपा को आकर्षित करने और धन के नए मार्ग खोलने में सहायक माना जाता है।
🙏वैभव लक्ष्मी की पूजा - विधि-विधान से की गई देवी मां की पूजा परिवार में शांति और धन-धान्य की वृद्धि में सहायक होती है।
🔥धन-समृद्धि हवन - इस हवन के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति की प्रार्थना की जाएगी।
🛕 श्री मंदिर के माध्यम से इस विशेष पूजा में अपना नाम संकल्प जुड़वाकर आप भी माँ महालक्ष्मी और माँ वैभव लक्ष्मी की कृपा से अपने जीवन में धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।