जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब मेहनत के बावजूद काम अटकने लगते हैं, मन में डर और अस्थिरता बढ़ जाती है और हर कदम पर रुकावट महसूस होती है। ऐसे समय को अक्सर शनि के प्रभाव और पुराने कर्मों से जुड़ा माना जाता है। जब परिस्थितियाँ लगातार चुनौतीपूर्ण लगने लगती हैं, तब व्यक्ति को केवल प्रयास ही नहीं, बल्कि दिव्य सहारा भी चाहिए होता है।
इस चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव का पवित्र दिन है। माना जाता है कि इसी शुभ दिन पर हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का यह सबसे शुभ अवसर माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की ऊर्जा विशेष रूप से प्रभावशाली मानी जाती है। उन्हें संकटमोचन कहा जाता है, जो अपने भक्तों के हर कष्ट को दूर कर उन्हें साहस, शक्ति और आगे बढ़ने का विश्वास देते हैं। साथ ही शनि के अशुभ प्रभावों से राहत दिलाने में भी हनुमान जी की कृपा विशेष रूप से सहायक है।
🚩कैसे हनुमान जी की कृपा शनि के प्रभावों से दिला सकती है राहत?
हनुमान जी और शनि देव का संबंध विशेष माना जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से शनि के कठिन प्रभाव भी कम हो जाते हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार, एक बार हनुमान जी ने रावण की कैद से शनि देव को मुक्त कराया था। तभी से यह मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा से विशेष दिनों पर हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन्हें शनि देव का भी संरक्षण प्राप्त होता है। इसी कारण शनि देव और हनुमान जी की संयुक्त पूजा जीवन की कठिनाइयों से राहत और स्थिरता पाने के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। अतः श्री मंदिर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है जिससे हनुमान जी की कृपा के साथ-साथ भक्तों को शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
🚩हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित अनुष्ठान में क्या शामिल होगा?
📖1,008 संकटमोचन हनुमान अष्टक पाठ: इस विशेष अनुष्ठान में 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 1,008 बार संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ किया जाएगा। संकटमोचन हनुमान अष्टक हनुमान जी को समर्पित एक अत्यंत प्रभावशाली स्तोत्र है। इसकी रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने उस समय की थी जब वे स्वयं कई संकटों से घिरे हुए थे और उन्होंने हनुमान जी से सहायता की प्रार्थना की थी।
“को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।”
ऐसा माना जाता है कि इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाइयाँ भी दूर होने लगती हैं और मन में विश्वास और शक्ति का संचार होता है।
📿23,000 शनि मूल मंत्र जापः इसके साथ ही 23,000 बार शनि मूल मंत्र का जाप किया जाएगा, जिससे शनि के प्रभाव को शांत करने और जीवन में संतुलन लाने का भाव रखा जाता है।
🔥हवनः पाठ और मंत्र जाप के बाद पवित्र सामग्रियों के साथ 51 ब्राह्मणों द्वारा हवन में आहुतियां दी जाएगी।
🌸यह संपूर्ण विधि भक्तों के नाम संकल्प के बाद शुरू की जाएगी जिससे उन्हें इस विशेष अनुष्ठान का सीधा लाभ मिल सके।
श्री मंदिर के माध्यम से इस विशेष हनुमान जन्मोत्सव अनष्ठान में शामिल होकर आप भी हनुमान जी और शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सफलता का मार्ग खोल सकते हैं।🙏