🔱 सावन आ रहा है। सोचिए - नर्मदा नदी के बीचों-बीच एक द्वीप पर - जो स्वयं ॐ के आकार में है - भगवान ओंकारेश्वर के गर्भगृह के द्वार खुल रहे हैं। एक वैदिक पुरोहित हाथ में नर्मदा जल लेकर ज्योतिर्लिंग के सामने खड़े होते हैं। जल चढ़ता है आपके नाम से। ब्रह्मांड की सबसे पुरानी ध्वनि - ॐ - उस क्षण गूँजती है। यह दृश्य सिर्फ एक दिन नहीं - पूरे सावन के 30 दिन, प्रतिदिन, बिना एक भी नागा किए, आपके नाम से दोहराया जाएगा। यह केवल श्री मंदिर ऐप पर संभव है।
🕉️सावन में जलाभिषेक का महत्व:
स्कंद पुराण और शिव पुराण में वर्णित है - जब समुद्र मंथन के समय हलाहल विष प्रकट हुआ और सम्पूर्ण सृष्टि संकट में पड़ गई, तब भगवान शिव ने वह विष पीकर जगत की रक्षा की। उनका कंठ नीला पड़ गया, शरीर में ज्वाला उठने लगी। देवताओं ने उन्हें शीतलता देने के लिए जलाभिषेक किया - और यही परंपरा सावन माह की आत्मा है। यही कारण है कि सावन में जलाभिषेक - यह उस ऋण का प्रतिदान है जो समस्त सृष्टि भगवान शिव की है।
🛕 ओंकारेश्वर में ही क्यों - सावन में इस ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व क्या है?:
शिव पुराण में वर्णित है - विंध्य पर्वत की अपार भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने यहाँ स्वयं को दो रूपों - ओंकारेश्वर और ममलेश्वर - में प्रकट किया। जिस भूमि पर यह प्रकटीकरण हुआ, वह नर्मदा नदी के जल से परिवेष्टित होकर ॐ के आकार में ढल गई। नर्मदा को स्कंद पुराण में "शिव की पुत्री" कहा गया है - अर्थात यहाँ जो जल अभिषेक के लिए चढ़ाया जाता है, वह शिव की अपनी संतान का जल है - यह अभिषेक इसलिए सर्वोच्च है। इस पावन क्षेत्र में 33 कोटि देवता निवास करते हैं। मान्यता है कि बिना ओंकारेश्वर दर्शन के सभी तीर्थ अधूरे हैं।
🕟🙏🏽 ब्रह्म मुहूर्त - वह दिव्य प्रहर जब शिव जागते हैं:
प्रात: 4:00 से 5:30 बजे का काल - शास्त्रों में "ब्रह्मा का समय" - वह प्रहर है जब सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सात्विक ऊर्जा अपने उच्चतम बिंदु पर होती है। यही वह समय है जब भोलेनाथ तीनों लोक का भ्रमण करके ओंकारेश्वर में विश्राम से पूर्व जाग्रत अवस्था में होते हैं। इस मुहूर्त में किया गया अभिषेक - शिव को सीधे स्पर्श करता है।
श्री मंदिर से घर बैठे 30 दिन का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग संकल्प:
ओंकारेश्वर, खंडवा जाकर पूरे 30 दिन, प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक करवाना किसी भी व्यक्ति के लिए कठिन है। किन्तु श्री मंदिर के माध्यम से आप घर बैठे - आपके नाम से - पूरे सावन माह का यह अखंड संकल्प ले सकते हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्रमाणित पुरोहित सम्पूर्ण विधि-विधान से प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक सम्पन्न कराएंगे। प्रत्येक दिन का वीडियो प्रमाण 24-48 घंटों में प्राप्त होगा।
🙏 सावन का एक-एक दिन अमूल्य है - 30 दिन का अखंड ज्योतिर्लिंग संकल्प न चूकें! अभी बुक करें।