🔱अंतिम बड़े मंगल पर - हनुमान कृपा का आखिरी मौका! जब ज्येष्ठ मास के 8 बड़े मंगलों का समापन हो और महाकाल की नगरी उज्जैन में तीन महापाठ एक साथ सम्पन्न हों - तो हनुमान अभेद सुरक्षा कवच का निर्माण होता है।
ज्येष्ठ मास में हर मंगलवार बड़ा मंगल होता है - वह पवित्र दिन जब इसी मास में भगवान हनुमान ने श्री राम से प्रथम भेंट की, लंका में आग लगाई, और अमरत्व का वरदान प्राप्त किया। मान्यतानुसार इस दिन हनुमान शक्तियां अपने चरम पर होती है और हनुमान स्वयं हर भक्त की पुकार सुनते है - यह आखिरी बड़ा मंगल इस सर्वश्रेष्ठ हनुमान कृपा प्राप्त का अंतिम दिन है।
🤔 यह तीन पाठ एकसाथ क्यों - इनकी त्रिशक्ति:
संत तुलसीदास ने जो तीन रचनाएँ हनुमान जी की भक्ति में लिखीं, वे तीन अलग-अलग आध्यात्मिक उद्देश्य पूरे करती हैं और जब तीनों एकसाथ की जाती हैं, तो एक अपूर्व त्रिशक्ति निर्मित होती है।
🚩हनुमान चालीसा - 40 चौपाइयों का यह सुरक्षा-कवच प्रत्येक भक्त के चारों ओर एक दिव्य सुरक्षा-वलय बनाता है। 'भूत पिशाच निकट नहिं आवै' - यह केवल प्रतीक नहीं है, यह हनुमान जी का आश्वासन है कि जो उनका नाम लेगा, उसे कोई नकारात्मक शक्ति स्पर्श नहीं कर सकती।
🚩बजरंग बाण - 'बाण' अर्थात् तीर। जब रक्षा-कवच पर्याप्त न हो और शत्रु की शक्ति उग्र हो, तब बजरंग बाण उस शत्रु-शक्ति को सीधे भेद देता है। षड्यंत्र, नज़र दोष, अदृश्य बाधाएँ - बजरंग बाण इन सभी के विरुद्ध हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली दिव्यास्त्र है।
🚩सुंदरकांड पाठ - रामचरितमानस का पाँचवाँ अध्याय जिसमें हनुमान जी की सम्पूर्ण कार्य-शक्ति, बुद्धि और भक्ति का प्रकाशन है। सुंदरकांड का पाठ जीवन की अटकी हुई मनोकामनाओं को पूर्ण करता है, परिवार में सुख और शांति लाता है, और उन बाधाओं को हटाता है जो किसी भी अन्य उपाय से नहीं जातीं। मंगलवार सुंदरकांड पाठ का सर्वश्रेष्ठ दिन है।
🛕 श्री मंदिर ऐप से घर बैठे उज्जैन में पाठ सेवा:
उज्जैन स्वयं जाकर इस दुर्लभ मुहूर्त में पाठ करवाना सभी के लिए संभव नहीं है। किन्तु श्री मंदिर ऐप के माध्यम से आप घर बैठे श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, उज्जैन में अपने नाम-गोत्र से तीनों पाठ करवा सकते हैं। प्रमाणित पुरोहित सम्पूर्ण विधि-विधान से, आपके नाम-गोत्र का संकल्प लेकर, पाठ सम्पन्न कराएंगे। पाठ का वीडियो प्रमाण 24-48 घंटों में प्राप्त होगा।
🙏 2026 के 8 बड़े मंगल का यह अंतिम दिन है। इस सर्वशक्तिशाली दिन को जानें न दें - अभी अपने नाम से पाठ करवाने हेतु बुकिंग करें।