पितृ पक्ष समाप्त होने से पहले, पूरे वंश के पितरों के लिए एक अंतिम सेवा करें।
महालया सर्व पितृ अमावस्या का दिन सभी पितरों के लिए समर्पित माना जाता है - ज्ञात या अज्ञात, जिनका आज भी स्मरण होता है या जिनकी स्मृति समय के साथ धुंधली पड़ गई है, जिनका विधिवत श्राद्ध हुआ और जिनकी पितृ यात्रा अधूरी रह गई। गया जी, काशी, हरिद्वार और प्रयागराज में उनके नाम से 101 किलो खिचड़ी की सेवा की जाएगी, जिसमें अन्न, स्मरण और पितृ संतुष्टि की कामना का संकल्प शामिल होगा।
🍚 101 किलो खिचड़ी भोजन सेवा क्यों?
101 किलो खिचड़ी का अर्थ है ज़रूरतमंदों के लिए भरपूर और पौष्टिक भोजन की सेवा। जब 101 लोगों को भोजन कराया जाता है, तो 101 जीवन इस सेवा का माध्यम बनते हैं। परंपरागत मान्यता के अनुसार, इनके माध्यम से भोजन का कव्य रूपी सार पितरों तक पहुँचता है। पूरे वंश के पितरों के लिए संकल्प लेकर की गई यह एक संपूर्ण और तृप्तिदायक भोजन सेवा है।
🛕 इन 4 पवित्र तीर्थों पर सेवा क्यों?
धर्मारण्य वेदी, गया जी: यह एक पवित्र पितृ तीर्थ है, जहाँ पितृ कर्म पितरों की मुक्ति और पितृ कल्याण की कामना से किए जाते हैं।
अस्सी घाट, काशी: अविमुक्त काशी में भगवान शिव का तारक मंत्र सदैव उपस्थित रहने की मान्यता है। यहाँ पितृ सेवा और मुक्ति की कामना के लिए पावन वातावरण मिलता है।
गंगा घाट, हरिद्वार: यह पवित्र प्रवेश द्वार माना जाता है, जहाँ माँ गंगा ने भगीरथ के 60,000 पितरों को मुक्ति प्रदान की थी। इसलिए यह पितृ सेवा के लिए विशेष रूप से पूजनीय है।
त्रिवेणी संगम, प्रयागराज: यहाँ गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र संगम होता है। इसे अक्षय पुण्य और विशेष तीर्थ सेवा से जुड़ा माना जाता है।
📱 घर बैठे सेवा करें
श्री मंदिर ऐप के माध्यम से महालया सर्व पितृ अमावस्या पर आपके नाम और गोत्र से चारों पवित्र तीर्थों में 101 किलो खिचड़ी भोजन सेवा की जाएगी। सेवा का वीडियो आपको 24 से 48 घंटे के भीतर प्राप्त होगा।







महासेवा एक अत्यंत पुण्यदायी और फलदायी सेवा है, जिसका उल्लेख वेद-पुराणों में बार-बार हुआ है। जब किसी व्यक्ति द्वारा भोजन, वस्त्र एवं अन्न जैसे उच्चतम कार्य श्रद्धा और निष्काम भाव से किए जाते हैं, तो उसे महादान कहा जाता है। यह सेवा न केवल दाता के पापों का क्षय करता है, बल्कि पितृ, देवता और ऋषियों को संतुष्ट कर जन्म-जन्मांतर के कर्मबंधन से मुक्ति दिलाता है!
हम एक टेक्नोलॉजी कंपनी हैं, जो मंदिरों या पंजीकृत चैरिटेबल संस्थाओं (जैसे एनजीओ, सेक्शन 8 कंपनियां और ट्रस्ट) को स्वैच्छिक दान संग्रहण और वितरण की सुविधा प्रदान करती है। हम (यदि लागू हो) एक छोटी सी सेवा/प्रोसेसिंग फीस लेते हैं, और सभी लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी होते हैं। हमारी भूमिका केवल दाताओं और प्राप्तकर्ता संस्थाओं के बीच सुरक्षित और पारदर्शी लेन-देन को सक्षम करने तक सीमित है।
जब तक अन्यथा उल्लेख न किया गया हो और लागू कानूनों के अंतर्गत पंजीकृत न हो, हम स्वयं को किसी चैरिटेबल ट्रस्ट, धार्मिक न्यास या गैर-लाभकारी संगठन के रूप में प्रस्तुत नहीं करते। आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80G के तहत, कर छूट केवल उन्हीं मामलों में लागू होती है, जहां प्राप्तकर्ता एनजीओ के पास वैध 80G प्रमाणपत्र हो और वह उसका रसीद जारी करे। हम किसी भी कर लाभ की गारंटी नहीं देते, जब तक कि यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित न हो। हमारे प्लेटफॉर्म का उपयोग करके, आप स्वीकार करते हैं, कि आपका योगदान स्वैच्छिक है, और उसके कानूनी, कर-संबंधी एवं वित्तीय प्रभावों की पुष्टि करने की पूरी जिम्मेदारी आपकी स्वयं की है।
गरुड़ पुराण का स्पष्ट वचन है, पितर पितृलोक में "वायु-रूप" में रहते हैं और पितृ पक्ष में अपने वंशजों के पास आते हैं। पितरों का निवास चंद्रलोक में है और पितृपक्ष के समय वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों ही स्वरूपों में पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम होती है। पूर्णिमा को जब चंद्रमा पूर्ण होता है, पितर सर्वाधिक सक्रिय और ग्रहणशील होते हैं। यह श्रद्धा-विज्ञान है, जब एक वंशज नाम संकल्प लेकर अपने पूर्वज स्मरण करता है, तब उस आत्मा तक निमंत्रण पहुँचता है।
हर मनुष्य पाँच ऋणों के साथ जन्म लेता है। पितृ ऋण उनमें से सबसे बड़ा है। यदि इसे पितृ पक्ष में श्राद्ध-तर्पण से नहीं चुकाया जाता तो यह धीरे-धीरे "पितृ दोष" का रूप ले लेता है। कम या ज़्यादा, कुछ न कुछ पितृ ऋण सभी के जीवन में होता है। किन्तु नियमित पितृकार्य करने वाले परिवारों में यह दोष सक्रिय नहीं होता। जो परिवार कई पीढ़ियों से श्राद्ध नहीं कर रहे उनमें यह दोष प्रभावी हो जाता है।
हाँ बिल्कुल। यह एक सबसे बड़ी गलत धारणा है कि श्राद्ध केवल पुरुष कर सकते हैं। रामायण का प्रमाण: जब राम और लक्ष्मण सामग्री लेने गए, तब माता सीता ने अकेले फल्गु नदी के तट पर राजा दशरथ के लिए पिण्ड दान किया। यह श्राद्ध इतना शक्तिशाली था कि राम का संकल्प-पत्र गवाह बना।"ये के चास्मत्कुले जाता अपुत्ता गोत्रविग्रहाः" इस श्लोक में स्पष्ट है कि पुत्र न हो तो भी पुत्री या कोई भी वंशज श्राद्ध कर सकता है।
हाँ! श्राद्ध केवल मृत माता-पिता के लिए नहीं दादा-दादी, नाना-नानी, परनाना-परदादा और कुल के किसी भी दिवंगत पूर्वज के लिए होता है। यदि सभी तीन पीढ़ियाँ जीवित हों, तब भी उनके पूर्वज (परदादा आदि) श्राद्ध की प्रतीक्षा में हो सकते हैं। पितृ पक्ष का संकल्प हमेशा "कुल के सभी पितरों के लिए" होता है।
कोई भी पितृकार्य तर्पण, और श्राद्ध वर्षभर किए जा सकते हैं, किन्तु पितृ पक्ष में इनका फल सहस्रों गुना अधिक होता है। कारण यह है कि इस पखवाड़े में पितर स्वयं पृथ्वी के निकट होते हैं, इसलिए अर्पण उन तक सीधे और तुरंत पहुँचता है। जैसे फोन करने और सामने बात करने में अंतर होता है वैसे ही पितृ पक्ष में श्राद्ध = सामने बात करना। मार्कण्डेय पुराण का वचन है कि पितृ पक्ष में किया गया तर्पण पितरों को वर्षभर तृप्त रखता है।
हाँ, शास्त्र में इसकी स्पष्ट आज्ञा है।"आत्मीय जन" जो आपके जीवन में प्रिय थे, जिनके जाने का दुख आपने उठाया उन सभी के लिए श्राद्ध किया जा सकता है। पितृ पक्ष में विशेष संकल्प में उनका नाम लें और उनकी आत्मा की शांति हेतु कार्य करें। प्रेम की कोई सीमा नहीं और श्राद्ध प्रेम का ही सर्वोच्च रूप है।
यदि आपकी सेवा में कोई भी समस्या हो, तो आप हमारी श्री मंदिर ग्राहक सेवा टीम से 📞918296948051 पर संपर्क कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।