🔱काल भैरव जयंती पर जब काल के स्वामी त्रिकाल विजेता काल भैरव का प्राकट्य हुआ, जो समस्त नकारात्मक शक्तियों के नियंत्रक और समय, मृत्यु व पितृलोक के द्वारपाल हैं, उन्हें स्वयं तीनों लोकों में सिर्फ़ काशी के कपाल मोचन में श्राप मुक्ति मिली! जहां स्वयं देवता श्रापमुक्त हुए हैं, वहीं से अपने सभी कार्मिक एवं पैतृक दोषों से शांति पाएं!
💀 पितृ दोष : वह अदृश्य बोझ जो पीढ़ियों को दबाए रखता है
जब परिवार में पूर्वजों का विधि-विधान से श्राद्ध-तर्पण नहीं होता - या जब किसी पूर्वज की आत्मा किसी अतृप्त इच्छा के कारण गति नहीं पाती - तो वह पीड़ा परिवार की अगली पीढ़ियों पर पितृ दोष के रूप में उतर आती है। नौकरी और व्यापार में बार-बार असफलता, संतानहीनता, परिवार में अकारण कलह, दीर्घकालीन रोग, स्वप्न में पूर्वजों का दिखाई देना - ये सब पितृ दोष के संकेत हैं, जिसका केवल एक ही सर्वश्रेष्ठ महा उपाय है -तर्पण!
जो आपके पितरों को संपूर्ण तृप्ति एवं संतुष्टि प्रदान करता है, और उन्हें उच्च लोकों के स्थान दिलाता है। जहाँ स्वयं देवों के देवाधिदेव भी अपने पाप का बोझ उतार गए - उस कपाल मोचन कुंड पर, उनकी जयंती के दिन, उनके प्रिय काल तिल से किया गया तर्पण, आपके 21 पीढ़ियों तक के पूर्वजों को शांति और मुक्ति दे सकता है।
🪔कपाल मोचन कुंड की कथा - स्कन्द पुराण, काशी खण्ड
जब ब्रह्मा जी का पाँचवाँ मुख अहंकार और असत्य में डूबकर परमसत्य का अपमान करने लगा। भगवान शिव के क्रोध से उत्पन्न काल भैरव ने उस पाँचवें मुख का छेदन किया - परन्तु ब्रह्मा ब्राह्मण थे। ब्रह्महत्या का घोर पाप एक कपाल बनकर भैरव के हाथ से चिपक गया और वे तीनों लोकों में भटकने लगे। देवता मुक्त न कर सके। महर्षि मुक्त न कर सके, कोई उपाय न था। तब वे काशी आए और काशी में प्रविष्ट होते ही, उसी क्षण, वह कपाल उनके हाथ से गिर पड़ा। वह स्थान आज कपाल मोचन कुंड कहलाता है - काशी का वह पावन तीर्थ जहाँ ब्रह्मांड का सबसे घोर पाप भी मोचित हुआ।
🙏 काल भैरव जयंती के इस दुर्लभ अवसर को न जाने दें। कपाल मोचन कुंड पितृ तर्पण में सहभागी बनें और पितृ ऋण, पितृ दोष, तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी के कर्म-बंधन से मुक्ति प्राप्त करें।