गुरु पूर्णिमा उज्जैन ज़रूरतमंदों बच्चों को विद्या सेवा
गुरु पूर्णिमा उज्जैन ज़रूरतमंदों बच्चों को विद्या सेवा
गुरु पूर्णिमा उज्जैन ज़रूरतमंदों बच्चों को विद्या सेवा
गुरु पूर्णिमा उज्जैन ज़रूरतमंदों बच्चों को विद्या सेवा
गुरु पूर्णिमा उज्जैन ज़रूरतमंदों बच्चों को विद्या सेवा
गुरु पूर्णिमा उज्जैन ज़रूरतमंदों बच्चों को विद्या सेवा

गुरु पूर्णिमा उज्जैन ज़रूरतमंदों बच्चों को विद्या सेवा

गुरु पूर्णिमा पर किसी के पहले गुरु बनें - विद्या नगरी उज्जैन में ज़रूरतमंदों को अपने नाम से विद्या सेवा प्रदान करें - जन्मों के विद्या दोष मिटाएँ।
गुरु पूर्णिमा पर विद्या सेवा का महत्व
गुरु होने का असली अर्थ बहुत गहरा है। 'गु' का अर्थ है अंधकार और 'रु' का अर्थ है हटाने वाला, अर्थात गुरु वह है जो किसी के जीवन से अंधेरा मिटा दे। जब आप किसी जरूरतमंद बच्चे को किताब, कॉपी या एक कलम देते हैं, तो आप उसके जीवन से वह अंधेरा हटाते हैं जो अशिक्षा लाती है। गुरु बनने के लिए किसी डिग्री की नहीं, बल्कि एक किताब और एक नेक इच्छा की आवश्यकता होती है। आज इस विशेष दिन पर आपके पास किसी का पहला गुरु बनने का सुनहरा अवसर है।
उज्जैन में ही विद्या सेवा क्यों करें?
उज्जैन गुरु-शिष्य परंपरा की वह पावन भूमि है जिसे स्वयं भगवान कृष्ण ने पवित्र किया था। उज्जैन में महर्षि सांदीपनि के आश्रम में इसी शिप्रा के तट पर भगवान कृष्ण ने बलराम और सुदामा के साथ शिक्षा ग्रहण की थी और मात्र 64 दिनों में 14 विद्याएँ सीखी थीं। कृष्ण की गुरु-भक्ति ऐसी थी कि जब गुरु सांदीपनि ने काशी जाने की इच्छा व्यक्त की, तो कृष्ण ने रातभर में शिप्रा पर दशाश्वमेध घाट प्रकट कर दिया ताकि उनके गुरु को यात्रा का कष्ट न हो। आज उसी भूमि पर उस महान परंपरा को आगे बढ़ाने का दिन है।
क्यों विद्या सेवा ही?
शास्त्रों में विद्यासेवा को सर्वोच्च सेवा और तपस्या माना गया है। विष्णु धर्मोत्तर के अनुसार जो दूसरों को ज्ञान देते हैं, वे सर्वोच्च स्वर्ग को प्राप्त होते हैं। विद्यासेवा का पुण्य हजार वाजपेय यज्ञों के समान माना गया है और पुस्तक सेवा करना ब्रह्मलोक की प्राप्ति का मार्ग है। गुरु पूर्णिमा पर यह सेवा विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन शैक्षिक सामग्री भेंट करने से सरस्वती माँ और गुरु-परंपरा दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है।
उज्जैन की उन गलियों में जहाँ कभी कृष्ण ने शिक्षा पाई थी, आज भी ऐसे अनेक बच्चे हैं जिनके पास न किताबें हैं और न ही अन्य शैक्षिक सामग्री। वे पढ़ना चाहते हैं और उनमें अपार जिज्ञासा है, बस उन्हें आपकी सहायता की प्रतीक्षा है। जब आप शिप्रा घाट पर विद्या सेवा में सहभागी बनते हैं, तो आप उस बच्चे के जीवन की पहली रोशनी बनते हैं। आपकी एक छोटी सी सेवा उस बच्चे को भविष्य में डॉक्टर, शिक्षक या नेता बनाने की यात्रा का पहला कदम हो सकती है।
इस सेवा में आप जो भी बुक करते हैं, वह केवल आपकी सेवा नहीं होती - आपकी भागीदारी हमें इस पुण्य कार्य को और अधिक लोगों तक पहुँचाने में मदद करती है। यह योगदान किसी एक की नहीं, बल्कि एक सामूहिक सेवा का हिस्सा है।
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
अब तक1,50,000+भक्तोंश्री मंदिर द्वारा संचालित चढ़ावा सेवा में भाग ले चुके है।
अपनी सेवा चुनें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook