महाकाल की शायरी 2 लाइन
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

महाकाल की शायरी 2 लाइन | Mahakal Shayari

दिल को झकझोर दे ऐसी महाकाल शायरी! 2 लाइन में भक्ति और शक्ति से भरपूर शायरी पढ़ें, हर लम्हा महाकाल की याद में डूब जाएँ।

महाकाल के बारे में

महाकाल का नाम आते ही मन में एक अलग ही ऊर्जा जाग उठती है। कहीं निर्भयता का एहसास होता है, तो कहीं भीतर तक उतरता हुआ विश्वास। इस लेख में जानिए महाकाल शायरी, जो भक्ति, शक्ति और विश्वास की उन भावनाओं को शब्द देती है।

महाकाल शायरी 2026

महाकाल सिर्फ आस्था का नाम नहीं, बल्कि भीतर की निडरता और आत्मशक्ति का प्रतीक हैं। उनके नाम में ही ऐसा तेज है जो भय को भस्म कर देता है और मन को स्थिर कर देता है। महाकाल की भक्ति सिखाती है कि समय के आगे नहीं, समय के स्वामी के आगे झुकना चाहिए।

महाकाल शायरी उसी विश्वास और ऊर्जा की आवाज़ है, जो दिल को मजबूत और सोच को अडिग बना देती है।

महाकाल शायरी

अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चांडाल का,

काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का।

भांग से सजी है सूरत तेरी, करू कैसे इसका गुणगान,

जब हो जाएँगी आँखें मेरी भी लाल तभी दिखेंगे महाकाल।

मैं तो बस एक हूँ फकीर,

मेरे महादेव ने बदली मेरी तक़दीर।

मिलती है तेरी भक्ति महाकाल बड़े जतन के बाद,

पा ही लूँगा तुझे श्मशान में जलने के बाद।

केदार की घाटी और मौसम सुहाना,

दिल में केदार और मैं केदारनाथ का दीवाना।

सबका होगा बेड़ा पार,

अगर महादेव की भक्ति में डूबेगा ये संसार।

हर हर महादेव!

ये सृष्टि है महादेव की, उन्होंने ही इसका सृजन किया है,

देव–दानव–मानव सब उनके हैं, शिव ने ही जगत धारण किया है।

भोले तूने तो सारी दुनिया तारी है,

कभी मेरे सर पर भी धर के हाथ, कह दे,

चल बेटा आज तेरी बारी है।

जय महाकाल!

महादेव ही स्वर्ग हैं,

महादेव ही मोक्ष हैं।

हमें किसका भय, यह दुनिया तो बस मोह-माया का जंजाल है,

हम तो भक्त हैं उसके, जो कालों का काल है।

हर हर महादेव!!

शांत करने काली को रुद्र बन गए,

वरदान देने को दया का समुद्र बन गए।

महादेव, आपके बग़ैर सब व्यर्थ है मेरा,

मैं हूँ आपका शब्द और आप अर्थ हैं मेरा।

कट जाएंगे सारे संकट इनकी शरण में,

बैठ कर तो देखो मेरे महादेव के श्रीचरणों में।

सारा संसार मेरे लिए खिलौना है,

महादेव का नाम ही मेरे लिए सोना है।

एक मिट्टी का दिया भी पूरी रात अंधेरे से लड़ता है,

तुम तो शिवभक्त हो — फिर मुश्किलों से क्यों डरता है?

मेरे हौसले हमेशा बुलंद हैं,

क्योंकि महादेव मेरे संग हैं।

तेरा दर हो, मेरा सर हो,

यह मोहब्बत बस यूँ ही उम्रभर हो महादेव।

महाकाल तुमसे छुप जाए मेरी तकलीफ ऐसी कोई बात नहीं,

तेरी भक्ति से ही पहचान है मेरी वरना मेरी कोई औकात नहीं।

महाकाल दिनों के नाथ हैं,

इसीलिए मुश्किल में सबके साथ हैं।

भस्म जिनका श्रृंगार है, वस्त्र बाघ की खाल है,

वह त्रिनेत्रधारी महाकाल चांडाल का भी भाल है।

कैसे कह दूँ कि मेरी हर दुआ बेअसर हो गई?

मैं जब-जब भी रोया मेरे भोलेनाथ को खबर हो गई।

मुझे न समझ पाए कोई भोले के सिवाय,

प्रेम से बोलो ओम नमः शिवाय!

ना गिनकर दिया, ना तोलकर दिया,

मेरे महाकाल ने जिसे भी दिया दिल खोलकर दिया।

शून्य हो तुम, शिखर भी तुम ही हो,

कभी शंभू तो कभी महेश्वर भी तुम ही हो।

कृपा जिनकी मेरे ऊपर,

तेवर भी उन्हीं का वरदान है,

शान से जीना सिखाया जिसने,

महाकाल उनका नाम है।

सर्द हवाओं से एक बात साफ़ है,

दस्तक देने वाले हैं बाबा

क्योंकि महाशिवरात्रि पास है।

बैरागी बने तो जग छूटे,

सन्यासी बने तो तन,

महाकाल से प्रेम हो जाए

तो छूटे आत्मा के सब बंधन।

तुम्हारी सादगी में ही शरारत है महादेव,

तुम बेमिसाल हो, तन्हा हो और खुशमिजाज भी।

महादेव तुम पर मेरा अटूट विश्वास है,

मुझे पता है तुम कहीं मेरे आस-पास हो।

जो समय की चाल हैं,

अपने भक्तों की ढाल हैं,

पल में बदल दे सृष्टि को

वो मेरे महाकाल हैं।

divider
Published by Sri Mandir·January 23, 2026

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook