image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

विद्यारम्भ संस्कार 2025

विद्यारम्भ संस्कार 2025 की तिथि, समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि की पूरी जानकारी प्राप्त करें

विद्यारम्भम् के बारे में

मनुष्य को सामाजिक प्राणी बनाने में विद्या का बहुत अहम योगदान होता है। यदि समाज में शिक्षा का अभाव होगा तो वह कुरीतियों, दुष्प्रचार, अराजकता आदि का केंद्र बन जाता है। शिक्षा का आरंभ करने के लिये विद्यारम्भम् अनुष्ठान विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे अक्षरा अभ्यासम भी कहा जाता है। इस पर्व को भारत के कर्नाटक और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में 'एज़ुथिनिरुथु' नाम से भी जाना जाता है।

साल 2025 में विद्यारंभ कब है?

  • विद्यारम्भम् 02 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
  • मैसूर दसरा 02 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
  • दशमी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 01, 2025 को 07:01 पी एम बजे
  • दशमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 02, 2025 को 07:10 पी एम बजे

विद्यारम्भम् का शुभ समय

मुहूर्त

समय

ब्रह्म मुहूर्त

04:14 ए एम से 05:02 ए एम

प्रातः सन्ध्या

04:38 ए एम से 05:50 ए एम

अभिजित मुहूर्त

11:23 ए एम से 12:11 पी एम

विजय मुहूर्त

01:46 पी एम से 02:33 पी एम

गोधूलि मुहूर्त

05:44 पी एम से 06:08 पी एम

सायाह्न सन्ध्या

05:44 पी एम से 06:56 पी एम

अमृत काल

11:01 पी एम से 12:38 ए एम, अक्टूबर 03

निशिता मुहूर्त

11:23 पी एम से 12:11 ए एम, अक्टूबर 03

रवि योग

पूरे दिन

क्या है विद्यारंभ?

विद्यारम्भम् एक महत्वपूर्ण हिंदू परंपरा है जो विजयादशमी के दिन मनाई जाती है। इस अनुष्ठान में 4-5 वर्ष के बीच की आयु के बच्चों को ज्ञान, संगीत, नृत्य और लोक कलाओं की विधा से परिचित कराया जाता है। विद्यारम्भम् सीखने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। यह समारोह मंदिरों या घरों में आयोजित किया जाता है। दीक्षा और सीखने की प्रक्रिया शुरू करने लिए इस दिन 'आयुध पूजा' की जाती है।

विद्यारंभ का महत्व

विद्यारंभम बच्चों की शिक्षा दीक्षा आरंभ करने के लिए एक विशेष अनुष्ठान है। मलयालम में, 'विद्या' का अर्थ है 'ज्ञान' और 'अरंभम' का अर्थ है 'एक नई शुरुआत'। ये पर्व दक्षिण भारत में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, विद्यारम्भम् के दिन भगवान गणेश व ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, गुरुओं का आशीर्वाद लिया जाता है, और गुरुओं या शिक्षकों को धन्यवाद के प्रतीक के रूप में 'गुरुदक्षिणा' भेंट की जाती है। इसके अलावा विद्यारंभम दिवस पर हजारों भक्त अपने बच्चों को शिक्षा की दुनिया से परिचित कराने के लिए मंदिरों में जाते हैं। विद्यारंभम समारोह केरल के 'थुंचन परम्बु मंदिर' और कर्नाटक के 'कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर' में विशेष रूप से लोकप्रिय है।

विद्यारंभ के अनुष्ठान

  • इस दिन बच्चों को सुबह जल्दी उठाकर स्नान कराया जाता है और उन्हें पारंपरिक कपड़े पहनाये जाते हैं।
  • विद्यारम्भम् के दिन भक्त भगवान विष्णु, देवी सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। और सीखने की प्रक्रिया का शुभारंभ करते हैं।
  • इस अनुष्ठान में बच्चे सबसे पहले 'ओम ह्री श्री गणपतये नमः' मंत्र को रेत या चावल के दानों पर लिखते हैं। यह अनुष्ठान किसी गुरु या पुजारी द्वारा किया जाता है।
  • विद्यारम्भम् के समय रेत पर लिखना अभ्यास का प्रतीक है; और चावल के दानों पर लिखना ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक माना है।
  • इसके बाद गुरु वही मंत्र बच्चे की जीभ पर सोने से लिखते हैं। विद्यार्थी की जीभ पर सोने से मंत्र लिखने से देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।
  • विद्यारम्भम् का अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद विद्यार्थी द्वारा अन्य बच्चों में शिक्षा से संबंधित वस्तुएं जैसे स्लेट, पेंसिल आदि का वितरण करने का विधान है।

तो यह थी पवित्र पर्व विद्यारम्भम् से जुड़ी संपूर्ण जानकारी, हमारी कामना कि आपकी संतान पर माता सरस्वती की कृपा बनी रहे, वह शिक्षा व कला में निपुण हो, और यशस्वी बने। ऐसे ही व्रत-त्यौहारों से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहिए 'श्री मंदिर' के इस धार्मिक मंच पर।

divider
Published by Sri Mandir·September 30, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चैत्र नवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ चंद्रघंटा की आराधना और इस दिन के धार्मिक महत्व के बारे में। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook