image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

शीतला सप्तमी कब है?

शीतला सप्तमी कब है? जानें पूजा विधि, तिथि और व्रत के लाभ। शीतला माता की पूजा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाएं।

शीतला सप्तमी के बारे में

शीतला सप्तमी हिंदू धर्म में माता शीतला की पूजा का विशेष दिन है। यह पर्व फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष सप्तमी को मनाया जाता है। इस दिन भक्त शीतला माता की पूजा कर घर-परिवार में रोग-व्याधि से मुक्ति और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

आपके लिए चुनी गई पूजाएँ

अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।

शीतला सप्तमी 2025

शीतला सप्‍तमी होली पर्व के सात दिन बाद चैत्र मास के कृष्‍ण पक्ष की सप्‍तमी को मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा के स्‍वरूप माता शीतला की उपासना की जाती है। और शीतला अष्‍टमी के दिन उन्हें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। य‍ह व्रत संतानवती स्त्रियां प्रमुख रूप से अपनी संतान के उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य व उनकी दीर्घायु की कामना के लिए करती हैं।

शीतला सप्तमी कब है?

  • शीतला सप्तमी 21 मार्च 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
  • शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त - प्रातः 06 बजकर 01 मिनट से शाम 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।
  • सप्तमी तिथि 21 मार्च 2025, शुक्रवार को रात 02 बजकर 45 मिनट पर प्रारंभ होगी।
  • सप्तमी तिथि का समापन 22 मार्च 2025, शनिवार को प्रातः 04 बजकर 23 मिनट पर होगा।
  • शीतला अष्टमी 22 मार्च 2025, शनिवार को मनाई जाएगी।

शीतला सप्तमी शुभ मुहूर्त 2025

मुहूर्त

समय

ब्रह्म मुहूर्त

04:26 ए एम से 05:13 ए एम तक

प्रातः सन्ध्या

04:50 ए एम से 06:01 ए एम तक

अभिजित मुहूर्त

11:41 ए एम से 12:29 पी एम तक

विजय मुहूर्त

02:07 पी एम से 02:55 पी एम तक

गोधूलि मुहूर्त

06:08 पी एम से 06:32 पी एम तक

सायाह्न सन्ध्या

06:09 पी एम से 07:21 पी एम तक

अमृत काल

04:08 पी एम से 05:53 पी एम तक

निशिता मुहूर्त

11:41 पी एम से 12:28 ए एम, (22 मार्च) तक

विशेष योग

रवि योग 6:01 ए एम से 1:46 ए एम (22 मार्च तक)

हमारी कामना है कि ये शीतला सप्तमी व्रत सभी जातकों को शुभ फल प्रदान करने वाला हो, और सभी पर माता शीतला की कृपा सदैव बनी रहे। ऐसी ही व्रत त्यौहारों से जुड़ी धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए 'श्री मंदिर' के इस धार्मिक मंच पर।

divider
Published by Sri Mandir·February 21, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook