इस व्रत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें और पूजा की तैयारी करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र है। इस नक्षत्र में किया जाने वाला व्रत रोहिणी व्रत कहलाता है। जैन धर्म के अनुयायी, विशेषकर महिलाएं रोहिणी व्रत का पालन करती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र है। इस नक्षत्र में किया जाने वाला व्रत रोहिणी व्रत कहलाता है। जैन धर्म के अनुयायी, विशेषकर महिलाएं रोहिणी व्रत का पालन करती हैं। हर माह रोहिणी नक्षत्र की निश्चित अवधि होती है। इस हिसाब से प्रत्येक वर्ष में बारह रोहिणी व्रत होते हैं। जैन समुदाय द्वारा इसे एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
इस माह में रोहिणी व्रत 30 अप्रैल 2025, बुधवार के दिन किया जाएगा।
जब उदियातिथि अर्थात सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र प्रबल होता है, उस दिन रोहिणी व्रत किया जाता है। इस दिन जैन समुदाय के लोग भगवान वासुपूज्य की पूजा करते हैं। सामान्यतः इस व्रत को 3, 5 या 7 वर्षों तक करने के बाद ही उद्यापन किया जा सकता है, लेकिन रोहिणी व्रत की उचित अवधि पाँच वर्ष, पाँच महीने है।
इसी तरह इस व्रत का पालन करने वाले स्त्री और पुरुष अपनी आत्मा के विकारों को दूर करते हैं, और इस संसार की मोह माया से दूर रहते हैं। ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए 'श्री मंदिर' के साथ। आपका दिन मंगलमय हो।
Did you like this article?
कालाष्टमी पूजा 2025: इस विशेष दिन पर कालभैरव की पूजा कर पाएं सुख, समृद्धि और शांति। कालाष्टमी तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी।
सीता नवमी 2025 कब है? जानें तिथि, महत्त्व और पूजन विधि। जानकी जन्मोत्सव पर करें मां सीता की पूजा और पाएं सुख-शांति का आशीर्वाद।
कूर्म जयंती 2025 कब है? जानें भगवान विष्णु के कूर्म अवतार की जयंती की तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्त्व। समुद्र मंथन की कथा में इस अवतार की भूमिका का विशेष महत्व है।