सोमवती चैत्र अमावस्या की व्रत कथा
सोमवती चैत्र अमावस्या की व्रत कथा

सोमवती चैत्र अमावस्या की व्रत कथा

पढ़ें ये कथा मिलेगी दोषों से मुक्ति


सोमवती चैत्र अमावस्या व्रत कथा (Chaitra Amavasya Vrat Katha)

चैत्र अमावस्या को शुभ कार्यों और अनेकों प्रकार के दोषों से मुक्ति पाने के लिए उपयुक्त बताया गया है, इसलिए हिन्दू धर्म में न केवल चैत्र बल्कि हर माह की अमावस्या का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं इस पर्व की पौराणिक कथा।

बहुत समय पहली की बात है एक राजा एक नगरी में राज किया करता था। उसकी प्रजा और परिवार दोनों ही सुख से रहते थे और तो और राजा की रानी भी बहुत धार्मिक थी। राजमहल के सामने ही एक साहूकार की हवेली हुआ करती थी जो कि राजा का घनिष्ठ मित्र था।

हुआ ऐसा कि साहूकार के पुत्र की मृत्यु हो गई और साहूकार की पत्नी की रोने की आवाज चारों ओर गूंजने लगी। वह सुन रानी ने राजा से साहूकार की पत्नी के रोने का कारण पूछा तो उसे सारी बात पता चली। तब रानी ने प्रश्न किया कि, “दुख क्या होता है?” इस पर राजा ने कहा कि, “जब तुम्हारा पुत्र मृत्यु को प्राप्त होगा तब तुम्हें पता चलेगा।” यह सुनते ही रानी ने अपने पुत्र को महल से नीचे फेंक दिया, लेकिन भगवान की कृपा से वह बच गया। रानी ने फिर प्रश्न किया कि, “दुख क्या होता है?” तब राजा ने कहा कि वह पड़ोसी राज में युद्ध करने जा रहा है। जब उसके मृत्यु का समाचार मिलेगा तब रानी को उत्तर मिल जाएगा। लेकिन रानी अमावस्या का व्रत करती थी जिसके कारण राजा विजयी होकर लौटा। रानी को उसका उत्तर मिलता ही रह गया तो उसने फिर पूछा। जिसके बाद राजा ने कहा कि, “अब हम गंगा माँ के दर्शन करने जाएंगे। जब मैं वहां जाकर गंगा नदी में कूद जाऊंगा, तब तुम्हें दुख का पता चलेगा।”

राजा रानी में आपस में बात हो ही रही थी कि भगवान शिव, कैलाश पर विराजमान सब कुछ देख रहे थे। उन्होंने माता पार्वती से कहा कि, “चलो आज मैं तुम्हें एक सुखी आत्मा के दर्शन करवाता हूँ।” जिसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती बकरा बकरी का रूप धारण कर मृत्युलोक पधारे।

वह दोनों एक बावली के पास घास चरने लगे। तब रानी वहा विश्राम करने आई और शिव-पार्वती के बीच हो रहे वार्तालाप को सुन लिया। उसने भगवान शिव को माता पार्वती से यह कहते हुए सुन लिया कि, “रानी अमावस्या का व्रत करती है इसलिए इसे जीवन में कोई दुख भोगना नहीं पड़ेगा।” यह सुनकर रानी सब कुछ समझ गई।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
गायत्री जयन्ती 2025
गायत्री जयन्ती 2025 पर मां गायत्री की आराधना करें। जानें पूजा विधि, व्रत नियम, शुभ मुहूर्त और इस दिन के धार्मिक महत्व की संपूर्ण जानकारी।
thumbnail
कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 2025
कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 2025 पर करें श्री गणेश व्रत और पूजन। जानें पूजा विधि, चंद्रोदय का समय और इस दिन के धार्मिक लाभों की संपूर्ण जानकारी।
thumbnail
वैकासी विसाकम् 2025
वैकासी विसाकम् 2025 के अवसर पर भगवान मुरुगन की पूजा विधि, व्रत नियम और शुभ मुहूर्त जानें। यह दिन दिव्य ऊर्जा और भक्तिमय साधना के लिए अत्यंत पावन है।
thumbnail
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपवास 2025
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपवास 2025 पर करें पवित्र स्नान, व्रत और दान। जानें इस दिन का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त आध्यात्मिक लाभ के लिए जरूर पढ़ें।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.