क्या है भीष्म पंचक व्रत का महत्व? जानें मुहूर्त, विधि और कथा, जो दिलाएगी पुण्य और आध्यात्मिक फल!
भीष्म पंचक का व्रत सभी पापों का नाश करने वाला तथा अक्षय फलदायक माना जाता है। भीष्म पंचक कार्तिक शुक्ल एकादशी से प्रारंभ होता है और कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को समाप्त होता है। जो कि 15 नवम्बर, 2024, दिन शुक्रवार को है। भीष्म पंचक व्रत हिंदू कैलेंडर के कार्तिक माह के दौरान शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी अर्थात ग्यारहवें दिन से प्रारम्भ होता है, जिसे देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। यह व्रत महाभारत के भीष्म पितामह से जुड़ा हुआ है। इस प्रकार हरि प्रबोधिनी एकादशी को भीष्म पंचक के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत का पालन पांच दिनों तक किया जाता है। इस प्रकार भीष्म पंचक हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के अंतिम पांच दिनों में मनाया जाता है, जो कि देव उठनी एकादशी से शुरू होता है और कार्तिक पूर्णिमा के साथ सम्पूर्ण होगा। माना जाता है कि कार्तिक एकादशी व्रत पितामह भीष्म को स्मरण करने से प्रारम्भ होता है और पूर्णिमा के दिन सम्पूर्ण होता है। इसे पन्चभीका भी कहते हैं, साथ ही भीष्म पंचक को विष्णु पंचक के रूप में भी जाना जाता है।
माना जाता है कि प्राचीन काल में जब महाभारत का युद्ध हुआ तब पाण्डवों की विजय हुई। माना जाता है कि पाण्डवों की जीत के उपरांत श्रीकृष्ण पाण्डवों को लेकर भीष्म पितामह के पास गए ताकि पितामह उन्हें कुछ ज्ञान दे सकें। श्रीकृष्ण के अनुरोध करने पर सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा में मृत्यु शैय्या पर लेटे हुए भीष्म पितामह ने पाण्डवों को ज्ञान प्रदान किया था।
जिसमें पितामह भीष्म ने पाण्डवों को वर्ण धर्म, मोक्ष धर्म और राज धर्म के बारे में उपदेश दिया था। भीष्म ने यह ज्ञान पाण्डवों को पाँच दिनों तक दिया था। ज्ञान देने के पश्चात श्रीकृष्ण ने भीष्म पितामह से कहा कि ‘भीष्म पंचक के यह पाँच दिन लोगों के लिए अत्यंत मंगलकारी होंगे और आने वाले समय में इन्हें भीष्म पंचक के नाम से जाना जाएगा। ये पाँच दिन भीष्म पंचक के ही है जो एकादशी से पूर्णिमा तक मनाये जाते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने भीष्म को भीष्म पंचक व्रत का महत्व बताया था, जिन्होंने महाभारत में कुरुक्षेत्र युद्ध के समापन के बाद, स्वर्ग में निवास के लिए अपने भौतिक शरीर को छोड़ने से पहले इन पांच दिनों तक इस व्रत का पालन किया था। भक्तजनों द्वारा - अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष के लिए भीष्म पंचक व्रत का पालन किया जाता हैं। तो ये थी भीष्म पंचक की समाप्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण लेख पढ़ने के लिए श्री मंदिर से जुड़े रहें।
Did you like this article?
जगन्नाथ रथयात्रा 2025: जानिए रथयात्रा की तिथि, यात्रा का मार्ग, धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी प्राचीन परंपराएं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के भव्य उत्सव की पूरी जानकारी।
जानिए इस गुप्त नवरात्रि की तिथि, धार्मिक महत्व, पूजा विधि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त। तांत्रिक साधनाओं और मां दुर्गा की विशेष आराधना के लिए है यह पर्व विशेष।
जानिए इस पवित्र तिथि का महत्व, व्रत एवं पूजन विधि, धार्मिक मान्यताएं और इससे जुड़ी परंपराएं। पितृ तर्पण और स्नान-दान का है विशेष महत्व।