स्कन्द षष्ठी व्रत से करें भगवान कार्तिकेय की उपासना, पाएं साहस, शक्ति और सफलता का वरदान!
स्कंद षष्ठी का व्रत भगवान कार्तिकेय को समर्पित है, जिन्हें युद्ध के देवता और शक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से जीवन में आने वाली सभी बाधाएँ दूर होती हैं और व्यक्ति को विजय और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं इस व्रत से जुड़ी कथा के बारे में।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
कुमार कार्तिकेय के जन्म का वर्णन हमें पुराणों में ही मिलता है। जब देवलोक में असुरों ने आतंक मचाया हुआ था, तब देवताओं को पराजय का सामना करना पड़ा था। लगातार हो रहे राक्षसों के आतंक से सभी देवतागण परेशान थे। ऐसे में देवताओं ने भगवान ब्रह्मा से मदद की गुहार मांगी। देवताओं ने अपनी समस्या का पूरा वृतांत ब्रह्मा जी को बताया। जिसपर ब्रह्मा जी ने कहा कि भगवान शिव के पुत्र द्वारा ही इन असुरों का नाश होगा, लेकिन उस काल चक्र में माता सती के वियोग में भगवान शिव समाधि में लीन थे। ऐसे में इंद्र और सभी देवताओं ने भगवान शिव को समाधि से जगाने के लिए भगवान कामदेव की मदद मांगी। जिसके बाद कामदेव ने खुद भस्म होकर भगवान भोलेनाथ की तपस्या को भंग कर दिया। और फिर आखिरकार भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया। विवाह के बाद वो दोनों देवदारु वन में एकांतवास के लिए चले गए। उस वक्त भगवान शिव और माता पार्वती एक गुफा में निवास कर रहे थे। उस वक्त एक कबूतर गुफा में चला गया और उसने भगवान शिव के वीर्य का पान कर लिया परंतु वह इसे सहन नहीं कर पाया और भागीरथी को सौंप दिया। गंगा की लहरों के कारण वीर्य 6 भागों में विभक्त हो गया और इससे 6 बालकों का जन्म हुआ। यह 6 बालक मिलकर 6 सिर वाले बालक बन गए। इस प्रकार कार्तिकेय का जन्म हुआ।
तो ये थी स्कन्द षष्ठी की व्रत कथा के बारे में संपूर्ण जानकारी। हम आशा करते हैं कि स्कंद षष्ठी का यह पर्व आपके जीवन में खुशियां लेकर आये।
Did you like this article?
भैया दूज कथा: जानिए भाई दूज के शुभ अवसर पर सुनाई जाने वाली पौराणिक कहानी, इसका महत्व और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएँ।

करवा चौथ व्रत कथा: जानिए करवा चौथ की प्राचीन कथा और इस व्रत के धार्मिक महत्व के बारे में

सत्यनारायण व्रत कथा से पाएं भगवान विष्णु का आशीर्वाद! जानें कथा, पूजा विधि और लाभ, करें श्रद्धा से व्रत और सुख-समृद्धि अर्जित करें।