सावन में उद्यापन कैसे करें
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

सावन में उद्यापन कैसे करें

क्या आप सावन सोमवार व्रत का उद्यापन करने जा रहे हैं? जानिए सावन मास में उद्यापन की प्रामाणिक पूजा विधि, जरूरी सामग्री, शुभ मुहूर्त और नियमों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी, जिससे आपकी पूजा पूर्ण और सफल हो।

सावन में उद्यापन के बारे में

सनातन धर्म में किसी भी व्रत का आरंभ जितना महत्वपूर्ण माना जाता है, उतना ही महत्वपूर्ण उसका समापन भी होता है। मान्यता है कि उद्यापन के बिना व्रत अधूरा माना जाता है। इसलिए जो श्रद्धालु पूरे सावन मास का व्रत रखते हैं या सावन के प्रत्येक सोमवार का व्रत करते हैं उन्हें अंत में विधिपूर्वक उद्यापन अवश्य करना चाहिए। तो आइए जानते हैं सावन में उद्यापन कैसे करें।

सावन में उद्यापन

सनातन धर्म में किसी भी व्रत का आरंभ जितना महत्वपूर्ण माना जाता है, उतना ही महत्वपूर्ण उसका समापन भी होता है। मान्यता है कि उद्यापन के बिना व्रत अधूरा माना जाता है। इसलिए जो श्रद्धालु पूरे सावन मास का व्रत रखते हैं या सावन के प्रत्येक सोमवार का व्रत करते हैं उन्हें अंत में विधिपूर्वक उद्यापन अवश्य करना चाहिए। तो आइए जानते हैं सावन में उद्यापन कैसे करें ।

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पूरे मास में श्रद्धालु शिवभक्ति, पूजा-पाठ और व्रत के माध्यम से उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। विशेष रूप से सावन के सोमवार का व्रत अत्यधिक फलदायी माना गया है। कई श्रद्धालु केवल सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं, जबकि कुछ भक्त लगातार 16 सोमवार तक इस व्रत का पालन करते हैं। जब व्रतों का संकल्प पूरा हो जाता है तब शास्त्रों के अनुसार विधि-विधान से उद्यापन करना आवश्यक माना जाता है। उद्यापन के माध्यम से व्रत की पूर्णता होती है और भगवान शिव का आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि सावन सोमवार व्रत का उद्यापन कब करना चाहिए, इसकी सही विधि क्या है, उद्यापन के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

उद्यापन कब करना चाहिए

यदि किसी ने पूरे सावन मास का व्रत रखा है तो व्रत समाप्त होने पर उद्यापन करना शुभ माना जाता है। वर्ष 2026 में सावन मास का समापन 26 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ होगा। ऐसे में 25 अगस्त 2026 (चतुर्थी तिथि) को व्रत का उद्यापन करना शुभ और फलदायी माना जा सकता है। वहीं, यदि किसी ने केवल सावन सोमवार के व्रत किए हैं तो उनका उद्यापन अंतिम सावन सोमवार को करना श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा यदि किसी कारण उस दिन उद्यापन संभव न हो तो अगले सोमवार अथवा मासिक शिवरात्रि के दिन भी श्रद्धापूर्वक उद्यापन किया जा सकता है।

उद्यापन का धार्मिक महत्व

उद्यापन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि यह भगवान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी है। पूरे महीने की गई साधना, संयम और भक्ति को भगवान शिव के चरणों में समर्पित करने की प्रक्रिया ही उद्यापन कहलाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे व्रत में हुई छोटी-मोटी त्रुटियां भी भगवान की कृपा से क्षमा हो जाती मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत का विधिपूर्वक उद्यापन करने से व्रत के दौरान अनजाने में हुई त्रुटियां भगवान शिव की कृपा से क्षमा हो जाती हैं। साथ ही साधक के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उद्यापन के लिए जरूरी सामग्री

उद्यापन करने से पहले पूजा की सभी सामग्री एकत्रित कर लेनी चाहिए ताकि पूजा के समय किसी प्रकार की बाधा न आए। जानें जरूर सामग्री के बारे में।

  • भोलेनाथ एवं मां गौरी की प्रितिमा या चित्र लें।
  • श्रीगणेश, नंदी और चंद्रदेव का चित्र या प्रतिमा
  • पूजा की चौकी और साफ कपड़ा
  • गंगाजल
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर)
  • रोली, कुमकुम, अक्षत और मौली
  • चंदन, धूप, दीप, कपूर
  • बेलपत्र, धतूरा, भांग (यदि उपलब्ध हो)
  • सफेद एवं लाल पुष्प
  • फूलों की माला
  • सुपारी, लौंग, छोटी इलायची
  • पान, मौसमी फल और नैवेद्य
  • सफेद मिठाई
  • हवन सामग्री और काले तिल
  • दान के लिए वस्त्र एवं दक्षिणा (इसके अलावा इन सामग्री के बारे में किसी विशेष जानकार या पंडित से भी सलाह ले सकते हैं)

सावन व्रत उद्यापन विधि

उद्यापन वाले दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के बाद स्नान करें और संभव हो तो सफेद कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थान की अच्छी तरह साफ-सफाई करें। फिर चौकी पर स्वच्छ वस्त्र बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी महाराज और चंद्रदेव की प्रतिमा या चित्र विधिपूर्वक स्थापित करें।

पूजा की शुरुआत सबसे पहले श्रीगणेश की पूजा औऱ ध्यान से करें ताकि सभी कार्य निर्विघ्न पूरे हों। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का गंगाजल से अभिषेक करें। फिर चंदन, रोली, अक्षत, पुष्प और माला अर्पित करें। पंचामृत का भोग लगाएं तथा धूप और दीप से आरती करें।

यदि संभव हो तो शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल अर्पित करें। इसके साथ बेलपत्र, धतूरा और अन्य प्रिय पूजन सामग्री भी अर्पित करें। कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए काले तिल मिलाकर 11 लोटे जल भी अर्पित करते हैं।

उद्यापन के अवसर पर हवन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। हवन के दौरान काले तिल और हवन सामग्री से आहुतियां अर्पित करें। इसके पश्चात अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। कोई एक माला, दो माला, पांच माला या सात माला का जप भी श्रद्धापूर्वक किया जा सकता है।

पूजा समाप्त होने के बाद भगवान शिव से अपनी मनोकामना कहें और किसी भी प्रकार की यदि त्रुटि हुई हो तो क्षमायाचना करें ।

उद्यापन के दौरान ध्यान रखने योग्य नियम

  • यदि किसी ने पूरे महीने व्रत रखा है या केवल फलाहार किया है तो उद्यापन वाले दिन भी पूजा और हवन के बाद ही भोजन करें।
  • पूजा के समय मन को शांत रखें और किसी प्रकार का क्रोध, विवाद या नकारात्मक विचार अपने मन में न आने दें। पूरे दिन भगवान शिव के मंत्रों का स्मरण करना शुभ माना जाता है।
  • यदि संभव हो तो इस दिन सादगी और संयम का पालन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कई श्रद्धालु उद्यापन की रात्रि में भूमि पर शयन भी करते हैं, हालांकि यह व्यक्तिगत श्रद्धा और सामर्थ्य पर निर्भर करता है।
  • सावन व्रत के उद्यापन में पूजा जितनी महत्वपूर्ण है उतना ही महत्व दान और सेवा का भी माना गया है। पूजा पूर्ण होने के बाद अपनी क्षमता के अनुसार गरीब, जरूरतमंद या असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र अथवा दक्षिणा का दान करना चाहिए।
  • इसके अलावा विवाहित महिलाओं को सुहाग सामग्री जैसे चूड़ी, हल्दी, कुमकुम, फल या वस्त्र भेंट करना शुभ माना जाता है। कई स्थानों पर ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा देने की भी परंपरा है। माना जाता है कि दान-पुण्य करने से भगवान शिव विशेष प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
divider
Published by Sri Mandir·July 30, 2026

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook