
जानें मां शैलपुत्री के पूजन विधि और मंत्र के लाभ।
नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां के सभी नौ स्वरूपों की पूजा के साथ सभी का अलग-अलग महत्व है। मां के अलग-अलग स्वरूपों का स्मरण करते हुए उन स्वरूपों को समर्पित विशेष मंत्रों का जप करने से साधक को जीवन में मनचाहे फल की प्राप्ति होती। आइए जानते हैं माँ शैलपुत्री जी के मंत्र के बारे में।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
माँ शैलपुत्री देवी नवदुर्गा का प्रथम स्वरूप मानी जाती हैं और उन्हें हिमालय की पुत्री कहा जाता है। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है, एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल होता है। माँ शैलपुत्री की सवारी नंदी है और नवरात्रि के पहले दिन इन्हीं की पूजा की जाती है।
मान्यता है कि माँ शैलपुत्री की आराधना से भक्तों को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है और चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। माँ शैलपुत्री का बीज मंत्र उनकी शक्ति, पवित्रता और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं माँ शैलपुत्री के मंत्र और उसके महत्व के बारे में।
मंत्र: ह्रीं शिवायै नम:।
अर्थ: मैं मां पार्वती (शक्ति) को प्रणाम करता हूं, जो शक्ति, चेतना और शिव की दिव्य शक्ति का प्रतीक हैं।" यह मंत्र भक्ति, शक्ति, और शांति को प्रकट करता है और साधक को आंतरिक शुद्धि, आध्यात्मिक जागरूकता और मानसिक शांति प्रदान करता है।
मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:
अर्थ: "मैं मां शैलपुत्री को प्रणाम करता हूं, जो ज्ञान, शक्ति, प्रेम और चेतना की स्रोत हैं।" यह मंत्र भक्त को मां शैलपुत्री की कृपा, ज्ञान, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति में सहायक होता है।
मां शैलपुत्री की पूजा सिद्धि प्राप्ति के लिए की जाती है। प्रतिपदा के दिन ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:’ मंत्र का जाप करते हुए यज्ञ में घी की आहुति दें। यह जाप कम से कम 108 बार होना चाहिए। इससे कार्यों में सिद्धि के साथ सफलता मिलती है।
**मंत्र:** वंदे वाद्द्रिछतलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्री यशस्विनीम्
अर्थ: "मैं उन मां शैलपुत्री को नमन करता हूं, जो साधकों को सौभाग्य और लाभ प्रदान करती हैं, जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है, जो वृषभ पर सवार हैं, त्रिशूल धारण करती हैं, और यशस्विनी रूप में प्रसिद्ध हैं।"
यह श्लोक मां शैलपुत्री के शौर्य, उनकी सौम्यता और आध्यात्मिक शक्ति का गुणगान करता है, जो उनकी कृपा से जीवन में सफलता और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करती हैं।
नवरात्रि में मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा के लिए अलग-अलग बीज मंत्र होते हैं। मान्यता है कि अगर साधक नवरात्रि के 9 दिनों तक शुद्ध मन से मां दुर्गा को समर्पित इन मंत्रों का जाप करता है तो उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
Did you like this article?
2024 में दशहरा कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें। इस त्योहार का महत्व और इसे सही तरीके से मनाने के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

नवरात्रि का नौवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ सिद्धिदात्री की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

अम्बे गौरी की आरती एक भक्तिपूर्ण स्तुति है, जो देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप को समर्पित है। यह आरती देवी गौरी (माँ पार्वती) की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।