
क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से शिवजी जीवन बदल सकते हैं? जानिए शिव पूजा के ऐसे फायदे जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे।
शिवजी की पूजा करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य में सुधार और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कल्याण, मोक्ष और समृद्धि की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप से भय, रोग और बाधाएं दूर होती हैं।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
सनातन धर्म में भगवान शिव को सर्वशक्तिमान माना गया है। इनकी तुलना किसी अन्य देवता से नहीं की जा सकती। सृष्टि की रचना करने वाले भगवान विष्णु भी इनकी अराधना करते हैं। माना जाता है कि संसार पर जब घोर संकट आता है तो सभी देवी देवता भगवान शिव के ही शरण में जाते हैं। शिव ही अविनाशी, सर्वगुणाधार, सर्वज्ञ हैं, जो मंगलमय है वही शिव हैं। धरती पर सुख, समृद्धि व संपन्नता भगवान शिव की ही देन है। कहते हैं जब भगवान विष्णु ने धरती पर प्रभु श्रीराम का अवतार लिया तो उन्होंने शिव जी की ही आराधना की। इसी प्रकार जब भगवान कृष्ण जी धरती पर आए तो उन्होंने भी शिव को ही सर्व व्यापक बतलाया।
हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं में भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे आसान भी है और कठिन भी। शिवजी फल, प्रसाद के इतर एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। लेकिन पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि मुनियों समेत रावण को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कड़ा तप करना पड़ा था। शास्त्रों में भी शिव पूजा को बहुत खास माना गया है। मान्यता है कि भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना को शीघ्र पूरा कर देते हैं। शिव जी की पूजा से कई जन्मों का फल प्राप्त होता है। कन्याएं 16 सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की अराधना करती हैं तो उन्हें उनकी पसंद के अनुसार शादी के लिए वर मिलता है।
Did you like this article?
गुरु चांडाल योग क्या है? इसका प्रभाव, अवधि, लाभ और उपाय जानें। यह योग कैसे जीवन पर प्रभाव डालता है और इसके दुष्प्रभावों से बचने के उपाय क्या हैं?

शनि देव के 108 नामों का उच्चारण करें और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त करें। जानिए इन नामों का महत्व।
Nishita Kaal Puja : निशिता काल की पूजा एक विशेष प्रकार की उपासना है जो रात्रि के अति विशेष समय में की जाती है। इस पूजा के विधि और फायदे जानने के लिए पढ़ें।