
जानिए कैसे करें सूर्य देव और माता छठी की आराधना, व्रत और अर्घ्य से अपने जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लाएँ।
छठ पूजा सूर्य देव और माता छठी की आराधना का पवित्र पर्व है। भक्त व्रत रखकर नदी या तालाब किनारे सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यह पर्व स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण का आशीर्वाद देता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
नमस्कार दोस्तों, श्री मंदिर के इस लेख में आप सभी का स्वागत है। इस लेख में हम आपको छठ पूजा की शुरुआत और समाप्ति तिथि के बारे में बताएंगे। छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एक ऐतिहासिक पर्व है। इस पर्व की शुरुआत भाई दूज के तीसरे दिन से होती है, और यह कुल चार दिनों तक चलता है। चौथे, यानि अंतिम दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं।
आइए अब जान लेते हैं कि इस बार छठ पूजा का पर्व कब मनाया जाएगा।
इस बार छठ पूजा का महापर्व 25 अक्टूबर 2025, शनिवार को प्रारंभ होगा और इसका समापन 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को होगा।
महत्व
नहाय खाय के दिन व्रती महिलाएं पवित्र नदी में स्नान करती हैं और पूरे घर को साफ-सफाई करती हैं। यह पूरे चार दिवसीय व्रत का शुभारंभ होता है और मन और शरीर को पवित्र करने का प्रतीक है। इस दिन व्रती महिलाएं छठ पूजा का संकल्प लेती हैं और पूरे चार दिनों तक निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेती हैं। नहाय खाय के दिन सात्विक भोजन किया जाता है, जिसमें दाल, चावल और हरी सब्जियां शामिल होती हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।
महत्व
लोहंडा, खरना का ही एक और नाम है। यह छठ पूजा का दूसरा दिन है और इस दिन व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखना शुरू करती हैं। खरना के दिन से ही व्रती महिलाएं पानी तक नहीं पीती हैं। यह एक कठोर व्रत होता है जिसे धैर्य और समर्पण के साथ पूरा किया जाता है। इस दिन खीर, पुड़ी और गुड़ का प्रसाद बनाया जाता है। खरना, व्रती महिलाओं की आस्था और समर्पण का प्रतीक है। वे सूर्य देव और छठी माता की कृपा पाने के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं।
महत्व
सूर्य देव को जीवनदाता माना जाता है। संध्या अर्घ्य देने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सूर्य देव प्रकृति के प्रतीक हैं। संध्या अर्घ्य देकर प्रकृति का सम्मान किया जाता है और उसके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। संध्या अर्घ्य देना व्रती महिलाओं की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। वे सूर्य देव के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए यह अनुष्ठान करती हैं।
महत्व
सूर्योदय नए जीवन और उम्मीदों का प्रतीक है। उषा अर्घ्य देने से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। उषा अर्घ्य देना व्रती महिलाओं की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। वे सूर्य देव के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए यह अनुष्ठान करती हैं। माना जाता है कि उषा अर्घ्य देने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उषा अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होता है। व्रती महिलाएं सूर्य देव का आशीर्वाद लेकर घर लौटती हैं।
दर्शकों, छठ पूजा का महत्व वैदिक काल से चला आ रहा है। इस पर्व में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संपूर्ण विधि के साथ छठ पूजा करने से रोग-दोष दूर होते हैं, संपन्नता आती है और पति की उम्र लंबी होती है।
छठ पूजा हिंदू धर्म का एक प्रमुख और प्राचीन पर्व है जो सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा का आयोजन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है, जो दीपावली के छठे दिन पड़ती है। यह पर्व सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आशीर्वाद से सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया सूर्य देव की बहन मानी जाती हैं। इस दिन सूर्य देव की उपासना कर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने से संतान की रक्षा, परिवार की समृद्धि और जीवन में सुख-शांति आती है। माना जाता है कि इस व्रत की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी जब कुंती और द्रौपदी ने सूर्य देव की आराधना कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की थीं। इसलिए आज भी व्रती महिलाएं और पुरुष अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की मंगलकामना के लिए यह व्रत करते हैं।
सूर्य उपासना का पर्व – छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एकमात्र पर्व है, जिसमें अस्त होते और उदय होते सूर्य दोनों को अर्घ्य दिया जाता है।
शुद्धता और संयम का प्रतीक – यह व्रत अत्यंत कठोर माना गया है, जिसमें व्रती चार दिनों तक सात्त्विकता, संयम और पूर्ण शुद्धता का पालन करते हैं।
आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति – छठ पूजा से रोग, दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
प्रकृति के प्रति आभार – यह पर्व सूर्य, जल और धरती जैसे प्राकृतिक तत्वों के प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट करने का प्रतीक है।
पवित्रता का पर्व – छठ पूजा के दौरान व्रती शुद्ध मन, वाणी और आचरण से पूजा करते हैं, जिससे आत्मिक शांति प्राप्त होती है।
छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आस्था, अनुशासन और पवित्रता का पर्व है। इस पर्व की परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और आज भी उतनी ही श्रद्धा से निभाई जाती है।
चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष पूरे मन, तन और आत्मा से सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करते हैं। छठ पूजा की प्रमुख परंपराएं इस प्रकार हैं:
नहाय खाय (पहला दिन) – इस दिन व्रती नदी या तालाब में स्नान कर घर को शुद्ध करते हैं और सात्त्विक भोजन ग्रहण करते हैं। यही दिन व्रत का शुभारंभ होता है।
खरना (दूसरा दिन) – इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हैं और सूर्यास्त के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर पूजा करते हैं। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू होता है।
संध्या अर्घ्य (तीसरा दिन) – शाम के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। घाटों पर दीपक, फल और प्रसाद से पूजा होती है।
उषा अर्घ्य (चौथा दिन) – अंतिम दिन व्रती सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और व्रत का समापन करते हैं।
इन चार दिनों में व्रती पवित्रता, संयम और सेवा भावना से पूजा करते हैं। यह परंपरा परिवार के सभी सदस्यों को एकता, भक्ति और शुद्धता का संदेश देती है।
छठ व्रत अत्यंत कठोर और शुद्ध व्रत माना गया है। इसमें नियमों का पालन बेहद आवश्यक होता है। मुख्य व्रत नियम इस प्रकार हैं:
शुद्धता का पालन करें – व्रती को मन, वचन और कर्म से पूर्ण शुद्ध रहना चाहिए। निर्जला उपवास – खरना के बाद व्रती बिना जल और अन्न ग्रहण किए पूरे दो दिन तक व्रत रखते हैं। मिट्टी या कांसे के बर्तन – पूजा में केवल मिट्टी, पीतल या कांसे के बर्तन ही प्रयोग करें। पवित्र स्थान पर पूजा – छठ पूजा हमेशा नदी, तालाब या जलाशय के किनारे की जाती है। सात्त्विक प्रसाद – प्रसाद में गुड़, ठेकुआ, चावल, केला, नारियल, और गन्ना शामिल किया जाता है। अहिंसा का पालन – व्रत के दिनों में किसी भी जीव को हानि न पहुंचाएं और क्रोध, निंदा या असत्य से दूर रहें। भक्ति और संयम – पूरे व्रत काल में मन को शांत रखें, नकारात्मक विचारों से बचें और सूर्य देव की आराधना में मन लगाएं।
हमारे देश में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को पूर्वी बिहार में छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा नाम से जाना जाने वाला यह महापर्व बहुत आस्था के साथ मनाया जाता है। चार दिन तक चलने वाला यह अनुष्ठान जितना कठिन है, उतनी ही अधिक श्रद्धा ‘पूर्वी भारत के लोग’ इस व्रत में रखते हैं।
छठ पूजा को करने के लिए जो सामग्री लगती है, वह कुछ इस प्रकार है -
ठेकुआ (यह छठ पूजा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पकवान है)
तरल पदार्थ
पूजा सामग्री
फल - सब्जी
अन्न
यह छठ पर्व में लगने वाली सामान्य सामग्री हैं। आप अपनी क्षमता और परम्परायों के अनुसार भी पूजा में कुछ अन्य चीजें शामिल कर सकते हैं।
लोक आस्था के महापर्व छठ में कोसी पूजन की प्रथा है। यह व्रती द्वारा किया जाता है। इसकी शुरुआत पहले अर्घ्य के बाद होती है और समाप्ति दूसरा अर्घ्य देने के साथ होती है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति मन्नत मांगता है और वह पूरी होती है तो उसे कोसी भरना पड़ता है। जोड़े में कोसी भरना शुभ माना जाता है।
सूर्यषष्ठी की शाम में छठी मैया को अर्घ्य देने के बाद घर के आंगन, छत या नदी के किनारे कोसी की पूजा की जाती है। इसके लिए कम से कम चार या सात गन्ने का मंडप बनाया जाता है। लाल रंग के कपड़े में ठेकुआ, फल, अर्कपात, केराव रखकर गन्ने के मंडप के ऊपर बांधा जाता है। उसके अंदर मिट्टी के बने हाथी को रखकर उस पर कलश रख पूजा की जाती है।
छठ पूजा में कोसी भरने के कुछ विशेष नियम और विधियां हैं। जिसे काफी सावधानी से करना होता है।
तो इस प्रकार कोसी भरने की प्रक्रिया और उसकी पूजन सम्पन्न होती है। हमारी कोशिश है कि श्री मंदिर के माध्यम से छठ पूजा से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचे। हम आशा करते हैं कि आपकी छठ पूजा सफल हो और छठ मैया की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
छठ पूजा संयम और निष्ठा का पर्व है। 4 दिवसीय इस पर्व की शुरूआत नहाय खाय के साथ होती है। छठ मनाने वाले सभी भक्तों को बता दें, इस वर्ष 26 अक्टूबर 2025, रविवार को नहाय-खाय के साथ इस पावन पर्व की शुरूआत होगी। नहाय-खाय को वरौना के नाम से भी जाना जाता है।
चलिए इस लेख में जानते हैं कि-
इस दिन मुख्य रूप से-
इसके साथ लोग कई अन्य साग का भी सेवन करते हैं लेकिन इन तीनों चीज़ों को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें टमाटर या लाल मिर्च का प्रयोग नहीं किया जाता है। साथ ही साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है।
नहाय खाय के दिन खासतौर से लौकी की सब्जी बनती है। इसके पीछे मान्यता ये है कि हिन्दू धर्म में लौकी को बहुत पवित्र माना जाता है। इसके अलावा लौकी स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।
छठ का दूसरा दिन, जिसे खरना या लोहंडा कहते हैं ,छठ पूजा में खरना का विशेष महत्व है। इस दिन से 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इस दिन गुड़ की खीर बनाकर, उसे प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। चलिए जानते हैं खरना की संपूर्ण विधि-
छठ के तीसरे दिन को संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि छठ पूजा की मुख्य तिथि होती है, इसे डाला छठ भी कहा जाता है।
चलिए जानते हैं किस प्रकार दिया जाता है संध्या अर्घ्य-
छठ पूजा का तीसरा दिन
छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एक प्रसिद्द त्योहार है जो साल में दो बार, चैत्र और कार्तिक महीने में, पड़ता है। यह त्योहार चार दिन तक चलता है।
चौथा दिन ऊषा अर्घ्य का होता है जिसमें व्रती उगते हुए सूरज को अर्घ्य देते हैं और फिर व्रत का पारण करते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि चौथे दिन सूर्य देव का पूजन कैसे करना चाहिए और व्रत पारण की विधि क्या है।
ऊषा अर्घ्य - व्रत पारण विधि
चलिए अर्घ्य देने और व्रत पारण की विधि के बारे में जान लेते हैं।
तो यह थी छठ पूजा के चौथे दिन की संपूर्ण जानकारी, जहाँ हमने व्रत पारण विधि के बारे में जाना। आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। हम कामना करते हैं कि आपकी छठ पूजा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो और सूर्य देव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का पर्व है। सूर्य देव को जीवनदाता और ऊर्जा का स्रोत माना गया है। व्रती महिलाएं डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर न केवल भौतिक सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धता और आत्मबल की प्राप्ति भी करती हैं।
सूर्य उपासना के प्रतीक भाव:
छठ पूजा केवल आस्था का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक शुद्धता का भी पर्व है। मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
Did you like this article?

छठ पूजा की सम्पूर्ण सामग्री सूची: जानें छठ पूजा के लिए आवश्यक सभी पूजन सामग्रियों के बारे में। बांस का सूप, डलिया, नारियल, ठेकुआ, गन्ना और अन्य सामग्री की पूरी जानकारी पाएं।

छठ पूजा का अनोखा महत्व और इसकी शुरुआत के बारे में जानें। यह पूजा सूर्य देवता और छठी माई को समर्पित है। जानिए छठ पूजा सबसे पहले किसने की और इसके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी।

छठ पूजा की पौराणिक कथा, महत्व और इतिहास जानें। इस व्रत के पीछे की कहानियाँ और सूर्य देव की पूजा का आध्यात्मिक महत्व यहाँ पढ़ें।