मां दुर्गा को क्या चढ़ाएं नवरात्रि में?
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

मां दुर्गा को क्या चढ़ाएं नवरात्रि में?

क्या आप चाहते हैं मां दुर्गा की कृपा आपके जीवन में बनी रहे? जानिए नवरात्रि में मां को चढ़ाई जाने वाली प्रमुख वस्तुएं और उनका धार्मिक महत्व।

मां दुर्गा को चढ़ाई जाने वाली सामग्री के बारे में

मां दुर्गा की पूजा में कौन-कौन सी सामग्री चढ़ानी चाहिए, उनका क्या महत्व है और कैसे अर्पित करें। इस आर्टिकल में आप यही जानेंगे। ताकि आपकी पूजा सच्चे मन से, सही विधि से हो और मां दुर्गा की कृपा आपके जीवन में बनी रहे।

आपके लिए चुनी गई पूजाएँ

अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।

नवरात्रि पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए क्या चढ़ाएं?

मां दुर्गा हिंदू धर्म में शक्ति और सर्वोच्च देवी का प्रतीक हैं, जो बुराई का नाश करके भक्तों की रक्षा करती हैं। उन्हें आदिशक्ति, पार्वती, अम्बे माँ और महिषासुर मर्दिनी (महिषासुर का वध करने वाली) के नाम से भी जाना जाता है।

नवरात्रि का महत्व

नवरात्रि के समय देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। देवी के नौ रूप- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री। कई लोग नौ दिन तक व्रत रखते हैं और मंदिरों में जाकर देवी की आराधना करते हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गुजरात और अन्य राज्यों में रातभर गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन होता है। नवरात्रि के अंत में विजयदशमी मनाई जाती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

नवरात्रि में मां दुर्गा को क्या चढ़ाएं? जानें पूरी सामग्री

नवरात्रि में मां दुर्गा को विभिन्न प्रसाद, फूल, फल और विशेष सामग्री चढ़ाई जाती है, जो उनके नौ रूपों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। यहां पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट दी गई है।

  • लाल फूल (गुड़हल, गुलाब) – मां दुर्गा को प्रिय
  • फल : केला, सेब, अनार, नारियल आदि
  • मिठाई : हलवा, लड्डू, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, चीनी)
  • धूप-दीप : कपूर, घी का दीया, अगरबत्ती
  • सिंदूर और चुनरी : मां को लाल चुनरी चढ़ाने का विशेष महत्व है

मां दुर्गा को लगाएं ये भोग

पहला दिन - मां शैलपुत्री

  • गाय के घी से बनी चीजें चढ़ाएं।
  • शुद्ध घी, घी-चीनी की पंजीरी या मौसमी फल अर्पित करें।

दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी

  • मिश्री और पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, चीनी) का भोग लगाएं।

तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा

  • दूध या दूध से बनी मिठाई जैसे खीर या बर्फी चढ़ाएं।

चौथा दिन - मां कूष्मांडा

  • मालपुआ, हलवा या दही-बड़े का प्रसाद दें।

पांचवां दिन - मां स्कंदमाता

  • केला या अन्य मौसमी फल अर्पित करें।

छठा दिन - मां कात्यायनी

  • शहद या शहद मिली मिठाई चढ़ाएं।

सातवां दिन - मां कालरात्रि

  • गुड़ या गुड़ से बने लड्डू/हलवे का भोग लगाएं।

आठवां दिन - मां महागौरी

  • नारियल या नारियल की मिठाई चढ़ाएं।
  • इस दिन कन्या पूजन करके उन्हें भोजन कराना शुभ होता है।

नौवां दिन - मां सिद्धिदात्री

  • हलवा, पूरी, चना और खीर का भोग लगाएं।
  • कन्या पूजन के बाद प्रसाद बांटें।

पूजा की तैयारी (सामग्री)

  • मां दुर्गा की फोटो/मूर्ति
  • कलश स्थापना के लिए मिट्टी का घड़ा, जल, आम के पत्ते, नारियल
  • लाल कपड़ा, फूल, फल, धूप, दीपक, अगरबत्ती
  • घी, कुमकुम, चावल, हल्दी, रोली
  • प्रसाद (नवरात्रि के अनुसार अलग-अलग दिन भोग)

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ वस्त्र पहनें
  • मिट्टी के घड़े में जल भरकर, आम के पत्ते लगाएं
  • नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश पर रखें
  • कलश के सामने दीपक जलाएं
  • लाल कपड़ा बिछाकर मां की मूर्ति/तस्वीर रखें
  • कुमकुम, हल्दी, रोली से तिलक करें
  • फूल, अक्षत (चावल) चढ़ाएं
  • "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" मंत्र जपें
divider
Published by Sri Mandir·October 14, 2026

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook