
ये भजन श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं और भक्तों के प्रति उनकी प्रेमपूर्ण भक्ति को दर्शाता है।
ये भजन मन को शांति और संतुष्टि प्रदान करता है, साथ ही भक्तों में आस्था और भक्ति को बढ़ाता है। भगवान के हुकुम पर विश्वास और समर्पण की भावना को जागृत करता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और आत्मिक उन्नति की दिशा में मार्गदर्शन मिलता है।
वृन्दावन में हुकुम चले,
बरसाने वाली का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥वहां डाली डाली पर,
वहां पत्ते पत्ते पर,
राज राधे का चलता,
गांव के हर रस्ते पर,
चारो तरफ़ डंका बजता,
वृषभानु दुलारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥
कोई नन्दलाल कहता,
कोई गोपाल कहता,
कोई कहता कन्हैया,
कोई बन्शी का बजैया,
नाम बदलकर रख डाला,
उस कृष्ण मुरारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥
सबको कहते देखा,
बड़ी सरकार है राधे,
लगेगा पार भव से,
कहो एक बार राधे,
बड़ा गजब का रुतबा है,
उसकी सरकारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥
तमाशा एक देखा,
जरा ‘बनवारी’ सुनले,
राधा से मिलने खातिर,
कन्हैया भेष है बदले,
कभी तो चूड़ी वाले का,
और कभी पुजारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥
वृन्दावन में हुकुम चले,
बरसाने वाली का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥
Did you like this article?

"कीर्तन की है रात" भजन के भक्तिमय बोल पढ़ें और प्रभु के नाम संकीर्तन में लीन हों। यह भजन मन को शांति और भक्ति की अनुभूति कराता है।

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी लिरिक्स में राम के स्वागत की सुंदरता और भक्ति की शक्ति है। इसे पढ़ें और अपने जीवन में शांति और प्रेम लाएं!

भक्ति और श्रद्धा से भरे भोले बाबा के भजन लिरिक्स पढ़ें। शिव भजन लिरिक्स के सुंदर बोल, महादेव की महिमा, भक्ति गीत और शिव आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।