
भगवान की सृष्टि की लीला को समझें, 'तूने अजब रचा भगवान खिलौना मिट्टी का' भजन पढ़ें।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का, यह भजन सृष्टि की सुंदरता और मानव शरीर को मिट्टी से बने खिलौने की तरह दिखाकर विनम्रता का संदेश देता है। इसे गाते समय भक्तों को यह एहसास होता है कि जीवन अनमोल है और इसे अच्छे कर्मों और भक्ति में लगाना चाहिए। यह भजन आत्मचिंतन और ईश्वर के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का,
माटी का रे, माटी का,
माटी का रे, माटी का,
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
कान दिए हरी भजन सुनन को,
हो कान दिए हरी भजन सुनन को,
तु मुख से कर गुणगान,
खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
जीभा दी हरी भजन करन को,
हो जीभा दी हरी भजन करन को,
दी आँखे कर पहचान,
खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
शीश दिया गुरु चरण झुकन को,
हो शीश दिया गुरु चरण झुकन को,
और हाथ दिए कर दान,
खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
सत्य नाम का बना का बेडा,
हो सत्य नाम का बना का बेडा,
और उतरे भव से पार,
खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
Did you like this article?

हो दीनानाथ, एक छठ पूजा का भावपूर्ण गीत है जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की महिमा को दिखाता है। इसे सुनकर आपको श्रद्धा और भक्ति का अनुभव होता है।

केलवा के पात पर, छठ पूजा का ये लोकप्रिय भजन है, जो सूर्य भगवान और छठी मैया की महिमा का गुणगान करता है। इस भजन के मधुर स्वर और भक्ति से भरपूर शब्द आपको छठ पर्व की पवित्रता और परंपरा से जोड़ते हैं।

कीजो केसरी के लाल" भजन के पवित्र बोल पढ़ें और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें। यह भजन सुनकर मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाएगा।